कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 94 हजार 300 वोटर अपने मत का करेंगे प्रयोग

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक केंद्र व शूटिंग हॉल में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करते हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाएंगे। इससे पहले लाडवा विधानसभा क्षेत्र के एआरओ एवं एसडीएम नसीब कुमार, थानेसर के एआरओ एवं एसडीएम सुरेंद्र पाल, पिहोवा के एआरओ एवं एसडीएम अमन कुमार, शाहबाद के एआरओ एवं एसडीएम नरेंद्र मलिक ने सभी पोलिंग स्टाफ को ईवीएम, वीवीपैट व अन्य सामान देकर बूथों के लिए रवाना किया और इसके लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक सभा आम चुनाव 2024 में कुरुक्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्र में 25 मई को 7 लाख 66 हजार 977 मतदाता अपनी मत का प्रयोग करेंगे। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कुल 17 लाख 94 हजार 300 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 9 लाख 40 हजार 815 पुरुष मतदाता होंगे और 8 लाख 53 हजार 461 के आस-पास महिला मतदाता होंगे।
कुरुक्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों में बने 810 बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों की कुल 810 बूथ तैयार किए गए है। इनमें से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 197 व शहरी क्षेत्र में 20, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 151 व शहरी क्षेत्र में 34, थानेसर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 93 और शहरी क्षेत्र में 111, पिहोवा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 168 व शहरी क्षेत्र में 36 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। हालांकि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र सहित 1057 स्थानों पर कुल 1848 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है, इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 1444 और शहरी क्षेत्र में 404 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.