/ Aug 30, 2026

कर्मचारियों की पेंशन को लेकर जयराम ठाकुर ने लगाया सरकार पर बड़ा आरोप

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ओपीएस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकसभा चुनावों के बाद ओपीएस की राशि में बड़ी कटौती करने जा रही है। कर्मचारियों को अभी रिटायरमेंट पर मिलने वाली सैलरी का 50 परसेंट पेंशन के रूप में मिलता है लेकिन अब सरकार सिर्फ 30 परसेंट देने पर मुहर लगाने वाली है। इस संदर्भ में फाइल बनकर तैयार हो चुकी है और यह फाइल चीफ सेक्रेटरी के पास पहुंच भी गई है। कैबिनेट मीटिंग के लिए इस फाइल को एजेंडे में शामिल भी कर दिया गया है। चुनावों के बाद जो पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी उसमें इसपर मुहर लग जाएगी।
अब 50 के बजाय 30 प्रतिशत पेंशन देगी प्रदेश सरकार
 जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर 30 परसेंट की पेंशन देनी है तो फिर ओपीएस और एनपीएस में क्या अंतर रह जाएगा। प्रदेश सरकार न अभी तक कर्मचारियों को डीए दे पाई है और न ही एरियर। उल्टा पेंशन में भी कटौती करने जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि कर्मचारी इस बात को लेकर सचेत हो जाएं कि लोकसभा चुनावों के बाद उनके साथ बड़ा अन्याय होने वाला है। जयराम ठाकुर से उनकी पार्टी की सरकार के सत्ता में आने के बाद ओपीएस बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा कभी बदले की भावना से काम नहीं करती है। कांग्रेस ने बदले की भावना से काम करते हुए पूर्व सरकार के समय में खोले गए एक हजार संस्थानों को बंद किया है।जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू द्वारा 55 लाख की राशि मिलने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को भी कोरा झूठ बताया। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि यह राशि कहां मिली, किसकी थी और सबसे बड़ी बात कि क्या इसे पुलिस के हवाले किया गया, या कोई मामला दर्ज करवाया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सिर्फ नेता विशेष को टारगेट करने के लिए उन्होंने भारी सभा में यह झूठ बोल दिया कि फलां नेता के 55 लाख रूपए मिले हैं जबकि हकीकत में न तो कोई धनराशि मिली है और न ही कोई मामला दर्ज हुआ है। रोजाना बेबुनियाद आरोप लगाकर झूठ बोलना ही सीएम सुक्खू की आदत बन गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.