/ Aug 30, 2026

फिजिशियन ने भी दी सलाह…गर्मी के मौसम में मिट्टी के मटके का पानी पीना ज्यादा फायदेमंद

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-लगातार बढ़ती  गर्मी के चलते इंसान को प्यास  बुझाने के लिए लोग फ्रिज के पानी की बजाय मटके के पानी को पीना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.जिसके चलते मिट्टी के मटको की मांग बढ़ गई है.वही फिजिशियन भी फ्रिज के ठंडे पानी के  बजाय मटके का पानी पीने की सलाह देते हुए कह रहे हैं कि सेहत के लिए मटके का पानी ज्यादा फायदेमंद हैं । मटको की सेल बढ़ने से कुम्हार भी काफी खुश नजर आ रहे हैं ।
मटके के पानी का तापमान संतुलित
पुराने जमाने में हर मौसम में लोग मिट्टी के मटको में पानी भरकर रखते थे और इस पानी को ही पीते थे जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता था,लेकिन आधुनिक युग में मटको की जगह रेफ्रिजरेटर ने ले ली और मटको का प्रचलन पीछे छूट गया । सरकारी अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर धैर्य अग्रवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को रेफ्रिजरेटर के  बजाय मटके का पानी पीना चाहिए क्योंकि मटके के पानी का तापमान संतुलित होता है और वह धीरे-धीरे ठंडा होता है.ऐसे में जब धूप और गर्मी में कोई व्यक्ति रेफ्रिजरेटर का ठंडा पानी पीता है तो उससे उसका गला खराब हो सकता है, खांसी हो सकती है या फिर उसकी तबीयत बिगड़ सकती है, लेकिन मटके के पानी को पीने से ऐसी कोई संभावना नहीं रहती क्योंकि मटके के पानी में तमाम पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और यह पानी प्यास भी बुझाता है. जबकि फ्रिज का पानी प्यास बुझाता नहीं बलकी बढ़ता है । उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह अपना सर ढक कर रखें और समय-समय पर तरल पदार्थ का सेवन करते  रहे और लगातार गर्मी में ज्यादा काम ना करें बल्कि बीच-बीच में  आराम भी करना चाहिए ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.