/ May 19, 2026

Asian Games 2023: 39 साल बाद पीटी उषा की बराबरी कर विद्या रामराज ने दोहराया इतिहास, 400 मीटर हर्डल रेस में कमाल

दिल्ली (एकता): खेल की दुनिया में अलग-अलग एथलीट अपने शिखर पर पहुंचे। इनमें से एक पीटी उषा है, जो कि भारत की महानतम एथलीटों में से एक हैं, जिन्हें देश की ‘क्वीन ऑफ ट्रैक एंड फील्ड’ के नाम से भी पुकारा जाता है। वह एक बेहतरीन स्प्रिंटर थीं। आज हम आपको एक ऐसी ही एथलीट के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पीटी उषा की बराबरी की। आखिरकार 39 साल फिर से विद्या रामराज ने इतिहास दोहराया।

 

सूत्रों के मुताबिक एशियाई खेल 2023 में विद्या रामराज ने महान एथलीट पीटी उषा के रिकॉर्ड की बराबरी कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विद्या ने 55.43 सेकेंड में 400 मीटर रेस पूरी कर इतिहास रचा है। उन्होंने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़  55.43 सेकेंड में पूरी की। वहीं दूसरी तरफ 1984 में पीटी उषा ने 55.42 सेकेंड में यह दौड़ पूरी की थी। जहां उन्होंने कुल 23 पदक जीते, जिनमें से 14 स्वर्ण पदक थे।


भारत की पहली जुड़वा बहनों ने एशियाई खेलों में एक साथ लिया भाग 

जानकारी के मुताबिक विद्या और नित्या भारत की पहली जुड़वा बहने हैं, जो एक साथ एशियाई खेलों में भाग ले रही हैं। इनके पिता इनका भरण-पोषण करने के लिए ऑटो-रिक्शा चलाते थे। नित्या महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ और विद्या 400 मीटर बाधा दौड़ में भाग लेती हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल में पूरी की।

बताया जा रहा है कि जब 2014 में विद्या ने पदक जीता तो उसके लिए आगे का सफर आसान नहीं था। इसके बाद 2021 फेडरेशन कप में 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। जब विद्या को रेलवे में नौकरी मिली तो वह काफी खुश हुई। इसके बाद उनके परिवार की हालत काफी ठीक हुई। वहीं उसकी बहन नित्या चेन्नई में आयकर विभाग में नौकरी करती है और अब वह मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रूप में चेन्नई में तैनात हैं। दोनों बहनों पर भारत को गर्व है। हर कोई उनकी इस कामयाबी से काफी खुश है।


एथलीट क्या है

एथलीट एक ऐसा व्यक्ति है, जो एक या इससे ज्यादा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेता है। जिसमें शारीरिक शक्ति, गति या धीरज शामिल होता हैं। एथलीट पेशेवर या अव्यवसायी हो सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.