हरियाणा में भाजपा की एक तरफा जीत का दावा.. राहुल गांधी पर बोला तीखा हल्ला-असीम गोयल

अंबाला : चन्द्रिका ( TSN)- देशभर में कल चुनावी नतीजों को लेकर सियासी दल अपने अपने आंकलन लगा रहे है और अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने हरियाणा में भाजपा की एक तरफा जीत का दावा करते हुए राहुल गांधी पर तीखा हल्ला बोला है।
परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई तंज कसे। असीम गोयल ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर अंदर राहुल गांधी देश से बाहर जाते दिखेंगे। वो नतीजों के बाद मीडिया को फेस नहीं कर पाएंगे। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने कहा ये आने वाले दिनों में अपनी नानी के घर दिखाई देंगे। इसके लिए राहुल गांधी पूरी तैयारी कर चुके हैं। असीम गोयल ने दावा किया कि कल भाजपा के पक्ष में नतीजे आएंगे और हरियाणा में 11 कमल खिलेंगे।
भर्ती गैंग और CLU गैंग की दुकानदारी भाजपा ने की बंद
नौकरियों में आरक्षण मामले में हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। ऐसे में इस मुद्दे पर जहां युवा निराश नजर आ रहा है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरने में लगा है। विपक्ष द्वारा की जा रही बयानबाजी पर भी परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने  पलटवार किया है। असीम गोयल ने मामले में युवाओं को निराश न होने का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस मामले की अंत तक पैरवी करेगी और सुप्रीम कोर्ट में भी मामले की पैरवी की जायेगी। असीम गोयल ने कहा कि वंचित को संचित करने के लिए और शोषित को पोषित करने के लिए सरकार ने अनूठा कदम उठाया। असीम गोयल ने विपक्ष पर तीखा तंज कसते हुए बोला कि ये CLU और भर्ती गैंग की दुकान भाजपा ने बंद की है। कांग्रेस की चाहे केंद्र की सरकार रही हो या हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार,इन्होंने अपने काल में इस कदर घोटाले पर घोटाले किए हैं कि आज इनके दिमाग में सिर्फ घोटाला ही है।
 पर्यावरण बचाने के लिए उठाया अनूठा कदम
बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित करने के लिए हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बड़ा कदम उठाया है। गोयल ने बताया कि उनके अधीन आने वाले परिवहन विभाग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उच्च अधिकारियों को यह आदेश दे दिए हैं कि उनके विभाग के कार्य का कोई भी टेंडर किसी भी ठेकेदार को दिया जाता है तो उस ठेकेदार को हरियाणा में पेड़ लगाने होंगे। असीम गोयल ने बताया कि पेड़ों की संख्या टेंडर की कीमत पर निर्भर करेगी। उन्होने बताया कि अगर टेंडर 1 से 20 लाख तक का होगा तो 20 पेड़ लगाने होंगे और अगर टेंडर 50 लाख तक का होगा तो 50 पेड़ और अगर टेंडर 1 करोड़ करोड़ का होगा तो 100 पेड़ लगाकर देने होंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर की कीमत के साथ साथ पेड़ों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। इसके लिए असीम गोयल ने विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि पर्यावरण को लेकर ऐसा निर्णय लेने वाले असीम गोयल देश के पहले मंत्री है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

हल्का उत्तरी में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की बैठकों का दौर, श्री आरती देवा मंदिर में टेका माथा

कहा — सनातन धर्म हमें एक-दूसरे का साथ देना और समाज सेवा सिखाता है अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आज हल्का उत्तरी के विभिन्न इलाकों में बैठकों का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने श्री आरती देवा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.