/ Aug 30, 2026

कांग्रेस प्रवक्ता बोले…BJP कार्यालय में तैयार किया गया एग्जिट पोल..वैज्ञानिक आधार नहीं

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रकिया पूरी हो गई और मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। हालांकि सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया गया है लेकिन इन एग्जिट पोल को लेकर कांग्रेस निशाना साधा रही है व एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर रही है। कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने एक्जिट पोल को भाजपा कार्यालय से जारी करने की बात कही है।
एग्जिट पोल होंगे धराशाई.. जीतेगा इंडिया गठबंधन
कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कुलदीप राठौर ने कहा चुनाव में मोदी ने 400 पार का नारा दिया है और इसको लेकर ही देश मे सनसनी पैदा करने के लिए एग्जिट पोल में बहुत दिखाया जा रहा है। सभी एजेंसी द्वारा जारी एग्जिट पोल भी 400 के आसपास बताए गए है। उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल करने का कोई वैज्ञानिक आधार नही है। एजंसियों को अपने एग्जिट पोल किस आधार पर किए है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। कितने सेम्पल बूथ से लिए है इसके बारे में आम जनता को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के पास कोई मुद्दा नही था.भाजपा ने हिन्दू,  मुस्लिम के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और साम्प्रदायिक धुर्वीकरण करने का प्रयास किया। जबकि कांग्रेस बेरोजगरी मंहगाई के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी। उन्होंने दावा किया कि एग्जिट पोल धराशाई हो जाएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
जंगलों में लग रही आ*ग को लेकर सरकार उठाए उचित कदम 
प्रदेश में जंगलों में लग रही है  जिससे  करोड़ो की वन संपदा जल कर राख हो रही है। इसको लेकर  कुलदीप राठौर ने सरकार से इसको लेकर उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जगलो में आग लग रही है और ऊपरी शिमला में सेब  बगीचे भी इसकी चपेट में आ रहे है जिससे काफी नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए सरकार को बागवानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही यदि इसमे रहती है तो सरकार को उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.