/ Jul 06, 2026

हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध में इस्तेमाल नंबरों को ब्लॉक करने में देशभर में प्राप्त किया पहला स्थान

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध में संलिप्त मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर यह हरियाणा पुलिस की दूसरी बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार 1 जनवरी 2024 से 31 अप्रैल, 2024 तक देश भर में साइबर अपराध में शामिल कुल 5 लाख 46 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए जिनमें से 1 लाख 11 हजार मोबाइल नंबर हरियाणा पुलिस द्वारा बंद करवाए गए।
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा रोजाना नए-नए तरीके अपना कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस द्वारा 1 जनवरी से 31 मई,2024 तक अलग-2 क्षेत्रों से 1668 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से लगभग 400 साइबर अपराधी हरियाणा राज्य से हैं जबकि लगभग 1200 साइबर अपराधियों को देशभर में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट क्षेत्र जैसे असम, राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में रेड करके पकड़ा गया। हरियाणा पुलिस द्वारा देशभर में ऐसे 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया गया है।
टेलीकॉम कंपनियों के साथ बनाई प्रभावी रणनीति
 पुलिस महानिदेशक  ने बताया कि साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि साइबर अपराधियों द्वारा इन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते हुए लोगों के साथ साइबर ठगी की जाती है। साइबर अ*पराध में शामिल इन नंबरों को बंद करवाने के लिए प्रभावी योजना बनाई गई। इन मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करने को लेकर तीन प्रकार के एक्शन प्लान बनाए गए।हरियाणा पुलिस द्वारा टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई और संदिग्ध मोबाइल नंबरों को बंद करवाने की कार्ययोजना तैयार की गई और 1,11,349 मोबाइल नंबर को ब्लॉक करवाया गया जो कि देशभर में सबसे अधिक है।
अकेले नूंह जिला में पकड़े 18 हजार 886 साइबर अप*राधी
हरियाणा में हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान करते हुए उन्हें सूचीबद्ध किया गया जहां से साइबर फ्रॉड के सबसे अधिक फोन किए जाते हैं। प्राप्त सूची का विश्लेषण करने पर पाया गया कि हरियाणा के जिला नूंह से इस प्रकार के मामले सबसे अधिक रिपोर्ट किए जा रहे हैं। जिला नूह में सक्रिय साइबर अपराधियों द्वारा अन्य राज्यों से मोबाइल नंबर लाकर उनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के लिए किया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत जिला नूह में 18,886 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाया। इसी दिशा में हरियाणा पुलिस द्वारा एयरटेल कंपनी के साथ पार्टनरशिप करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान विकसित करने पर भी काम किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि दूरसंचार विभाग के सहयोग से तैयार किए गए ‘अस्त्र‘ सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी 4,96,562 मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाया गया। इन मोबाइल नंबरों को जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया जा रहा था। ‘अस्त्र‘ नामक सॉफ्टवेयर के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा फेशियल रिकॉग्निशन टूल का इस्तेमाल करके इन मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करवाने में सफलता प्राप्त की गई। हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों की लोकेशन आदि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी को संबंधित राज्यों के साथ भी साझा किया जाता है ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों की धरपकड़ की जा सके।
बड़े बैंक व हरियाणा पुलिस का एक्शन प्लान
उन्होंने बताया कि हरियाणा में 29 साइबर पुलिस थाने भी खोले गए जहां की अनुभवी व प्रशिक्षित टीमों द्वारा साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी रेड की जाती

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.