शिमला : ( TSN)-मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुनी गईं कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी की घटना हुई है. सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ की महिला जवान ने कंगना रनोत को थप्पड़ मार दिया.इसके बाद कंगना ने इस मामले पर सीआईएसएफ आधिकारियों से कार्यवाही की मांग की.
बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी.चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान ये मामला पेश आया. बताया जा रहा है कि कंगना द्वारा किसान आंदोलन में महिला किसानों को लेकर एक बयान दिया था. इसी से आहत होकर सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा है.कुलविंदर कौर ने कहा कि इस आंदोलन में उनकी माँ भी थी, कंगना ने किसानों को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी.
