HPU में 90 दशक के सहपाठियों का पुनर्मिलन कार्यक्रम, CM सुक्खू ने सांझा किए अपने छात्रकाल के अनुभव

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को फिर से बहाल करने का सीएम सुक्खू ने आज विश्वविद्यालय में 90 के दशक के छात्रों के लिए आयोजित एलुमनी मैत्री कार्यक्रम के दौरान संकेत दिया है। एचपीयू की ओर से दो दिवसीय एलुमनाई मैत्री कार्यक्रम का आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुभारंभ किया। इसमें देश-विदेश 90 के दशक के दौर में पढ़े हुए 600 के आसपास पूर्व छात्र इकट्ठे हुए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू भी नब्बे के दशक में प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं और छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहें हैं ।आज मुख्यमंत्री ने पूर्व छात्रों के साथ विश्वविद्यालय के उस दौर की यादे ताजा की और हिंसा रहित छात्र संघ के चुनावों को बहाल करने की बात कही।
छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की कही बात
दिल्ली से वापिस लौट कर विश्वविद्यालय के 90 के दशक के छात्रों के मैत्री मिलन समारोह में सीधे पहुंचे और अपने सहपाठियों के साथ एचपीयू के दिनो को याद किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा में भी एचपीयू से निकले छात्र आज विधायक की भूमिका में प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं और देश के नामी सरकारी और निजी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहें हैं। छात्र राजनीति भी बेहद अहम लेकिन इसमें हिंसा नहीं होनी चाहिए। छात्र संघ चुनाव को कैसे बहाल किया जाए इसको लेकर सरकार विचार करेगी।
पत्नी के चुनाव लड़ने की बात अफवाह
वहीं मुख्यमंत्री ने तीन विधान सभा उप चुनाव में उनकी पत्नी के नाम की चर्चा पर कहा कि मुझे नही पता उनकी पत्नी के चुनाव लडने की चर्चाओं का बाजार कहां से गर्म है। सीएम ने कहा कि दिल्ली में अभी टिकट फाइनल नही हुए है। जल्द ही इनका ऐलान होगा।
जल्द घोषित करेंगे तीनों सीटों पर उम्मीदवार
इस दौरान मुख्यमंत्री ने एचपीयू में एलुमनी भवन बनाने के लिए दो करोड़ रूपए देने की घोषणा की और कहा कि कंडाघाट में 45 बीघा भूमि का चयन कर दिव्यांग और अक्षम बच्चो के लिए पहली से 12वी तक का स्कूल और कालेज बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के...

55 साल का इंतजार खत्म कब? पौंग बांध विस्थापितों ने उठाई आरक्षित जमीन वापस दिलाने की मांग

नूरपुर,संजीव-:देश के विकास की कीमत अगर किसी ने सबसे ज्यादा चुकाई,तो उनमें पौंग बांध विस्थापित परिवार भी शामिल हैं। बिजली उत्पादन हुआ, राजस्थान के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा और विकास की तस्वीर बदली, लेकिन जिन परिवारों ने अपनी जमीन, घर और गांव तक छोड़ दिए, उनका संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.