उपचुनाव को लेकर एसपी कांगड़ा ने देहरा पुलिस टीम के साथ की बैठक.. सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाई रणनीति

कांगड़ा : राहुल चावला ( TSN)- देहरा उपचुनाव के लिए जहां नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहीं अब निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आगामी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। चुनावों के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सरप्राइज नाके लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्सिस (सीएपीएफ) का भी सहयोग लिया जाएगा। 26 जून को सीएपीएफ की टीम देहरा पहुंच जाएगी। देहरा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर शनिवार को एसपी कांगड़ा ने देहरा पुलिस टीम के साथ मिलकर बैठक की और चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए  रणनीति बनाई।
अभी 4 जगहों पर लगे नाके
देहरा में वर्तमान में छह फ्लाइंग स्क्वायड और छह स्टेटिक सर्विलांस टीम एक्टिव हैं। क्षेत्र में लॉक एंड ऑर्डर के लिए 4 जगहों पर पुलिस नाके भी लगाए गए हैं, जिन्हें आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। उपचुनाव के मद्देनजर एनएच  के अलावा, ऐसी जगहों पर सरप्राइज नाके लगाए जाएंगे, जहां कुछ रोड़ आकर मिलते हों। देहरा उपचुनाव के मद्देनजर शनिवार को स्ट्रांग रूम और नाकाबंदी को लेकर पुलिस को दिशानिर्देशों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण हो तथा गैरकानूनी गतिविधियों व सामग्री की सप्लाई न हो, इसको लेकर स्थानीय पुलिस टीम के साथ प्लानिंग की गई है। पंजाब और ऊना के साथ सीमा लगती है, ऐसे में जिला भर में 24 घंटे की नाकाबंदी करने का पुलिस का प्रयास रहेगा। 26 जून से सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्सिस (सीएपीएफ) की टीम भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो जाएंगी, जिन्हें भी विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।
देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन
देहरा में वर्तमान में छह फ्लाइंग स्क्वायड और छह स्टेटिक सर्विलांस टीम एक्टिव हैं। क्षेत्र में लॉक एंड ऑर्डर के लिए 4 जगहों पर पुलिस नाके भी लगाए गए हैं, जिन्हें आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। देहरा विधानसभा क्षेत्र में दो क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। आगामी दिनों में देहरा क्षेत्र में जहां कुछ रोड़ आकर मिलते हैं, वहां पर नाके लगाए जाएंगे। एनएच पर अलग समय में नाके लगाए जाएंगे, नाकों में सरप्राइज एलीमेंट होना चाहिए, एक ही जगह नाके होंगे तो लोग अपनी मूवमेंट भी बदल सकते हैं, इसलिए हम समय-समय पर सरप्राइज के लिए नाकों की लोकेशन चेंज करते रहेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ अभियान में भाजपा सुक्खू के साथ, लेकिन अपने ही फरमानों पर अडिग नहीं है सीएम – जयराम ठाकुर

मंडी, धर्मवीर- चिट्टे और नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए प्रदेश की सुक्खू सरकार के अभियान को भाजपा का भी सहयोग मिल गया है। मंडी में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चिट्टे जैसे नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का साथ की हामी भरी है। इस दौरान...

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: 1 जून से शुरू होगा ‘चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2’

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि प्रदेश में 1 जून से 20 अगस्त तक “चिट्टा मुक्त अभियान फेज-2” चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य...

प्रधानमंत्री मोदी लाइव जुड़े, “जय सोमनाथ” के जयघोषों से शिवमय हुआ वातावरण

करनाल : आस्था, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब करनाल में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भव्य रूप से मनाया गया।श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण मुख्य...

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.