/ Jul 06, 2026

धर्मपत्नी के प्रचार के दौरान बोले सीएम सुक्खू मैं कुछ बड़ा देहरा को देने वाला हूं

देहरा : विकास शर्मा ( TSN)-प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में देहरा की हॉट सीट पर दोनों पार्टियों ने धुंआधार प्रचार शुरू कर दिया है। सीएम सुक्खू कि धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और खुद सीएम सुक्खू अलग अलग जगह प्रचार कर रहे हैं। कमलेश ठाकुर धार सपडू, भटेड़ लालपुर, मसरूर, करयार, धंगड, बिलासपुर व सकरी में प्रचार किया। जबकि खुद सीएम ने अपने पुश्तैनी घर वाले इलाकों में डेरा डाला। चपलाह, चनौर कनोल व बढ्ढल में प्रचार किया और इत्मीनान से अपने ग्रामीणों से मिलेंगे।
इस दौरान सीएम सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने तभी कह दिया था कि देहरा मेरा है, जब अंतर्राष्ट्रीय जू का शिलान्यास किया तब सीएम ने यह शब्द कहे थे। सीएम सुक्खू ने इशारों में कहा कि मैं  कुछ बड़ा देहरा को देने वाला हूं। जिसे राजनीतिक पंडित जिले से जोड़ कर देख रहे हैं। सीएम ने कहा कि कैबिनेट में पहले ही देहरा में एसपी ऑफिस, एसई पीडब्लूडी को खोलने की बात कही है। सीएम सुक्खू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप मैरी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को जीता कर भेजो एक सीएम ऑफिस देहरा में भी खोला जाएगा।
बीजेपी प्रत्याशी होशियार सिंह को बताया बिका हुआ विधायक
सीएम ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशी  होशियार सिंह ने इस्तीफ़ा देकर अपने ईमान को बेचा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि इन्होंने कमल का फूल खरीदा है। इस खरीदे हुए कमल के फूल को वोट न दें। बल्कि देहरा के विकास के लिए कमलेश ठाकुर को वोट करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

स्पोर्ट्स टूरिज्म बना कांगड़ा की नई पहचान, बढ़ी देशी-विदेशी पर्यटकों की आमद

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पर्यटन गतिविधियों को इस वर्ष स्पोर्ट्स टूरिज्म ने नई गति दी है।धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबलों और बीड़-बिलिंग में विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के चलते देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक जिले का रुख कर रहे हैं।इसका सीधा लाभ स्थानीय पर्यटन उद्योग,होटल व्यवसाय,टैक्सी ऑपरेटरों और अन्य पर्यटन से जुड़े...

प्रदेश को कर्ज में डुबोकर और पार्टी से अलग थलग होकर, हताशा के दौर से गुजर रहे सीएम सुक्खू – अनुराग ठाकुर

मंडी,धर्मवीर-:भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान में शिरकत करने नाचन विधानसभा के गोहर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है।अनुराग ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में जनता से की,कोई भी गारंटी पूरी नहीं की है।सीएम...

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर बोला हमला, राहुल गांधी और हुड्डा के नेतृत्व पर उठाए सवाल

अम्बाला-:हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए राहुल गांधी,भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।उन्होंने संगठन,महिला नेतृत्व,विकास कार्यों और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर भी भाजपा का पक्ष रखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि...

बारिश के बीच भी मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार, शांतिपूर्ण रहे दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ में रविवार को श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला।प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने माता रानी के पावन दरबार में माथा टेककर सुख,शांति और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। हालांकि,सामान्य रविवारों की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कुछ कम रही,जिसका प्रमुख कारण...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.