प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आपदा प्रबंधन ने तैयारी की पूरी, सुरक्षा और रेस्क्यू टीम डिप्लॉयड

शिमला : संजु   चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है. बीते वर्ष प्रदेश में मानसून ने भयंकर आपदा मचाई थी. ऐसे में इस बार प्रदेश में सरकार और प्रशासन विपरीत परिस्थितियों के लिए अधिक सतर्क है. प्रदेश में मानसून को लेकर बीते 13 जून को मानसून और प्री मानसून को लेकर सभी महत्वपूर्ण विभागों की अहम बैठक हुई. जिसमें सभी विभागों को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत अलर्ट मूड में सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा विपरीत परिस्थितियों के लिए NDRF SDRF पुलिस और होमगार्ड के अतिरिक्त बल को दुर्घ*टना संभावित क्षेत्रों में डिप्लॉय कर दिया गया है.
हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मेंबर सेक्रेटरी और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है. प्रदेश में बरसात के कारण किसी भी संभावित नुकसान को लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारीयां पूरी कर ली है. इसको लेकर प्री मानसून के प्रदेश में आने से पहले 13 जून को सभी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई थी. बैठक में सभी विभागों को आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत अलर्ट पर रहने की निर्देश दिए गए हैं.ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष बड़ा नुकसान प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुआ है. हालांकि इस वर्ष मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश में मानसून के सामान्य और सामान्य से कम रहने की संभावना है. लेकिन किसी भी परिस्थिति के लिए प्रशासन और सरकार पूरी तरह से तैयार है. ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि किसी भी संभावित दुर्घ*टना को लेकर एनडीआरएफ एसडीआरएफ पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती दुर्घ*टना संभावित क्षेत्रों में की गई है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.