/ Jun 26, 2026

किसान 16 जुलाई से अंबाला के एसपी ऑफिस का करेंगे घेराव…जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर किसान 16 जुलाई से 18 जुलाई तक अंबाला के एसपी  ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करेगे. जिसकी तैयारी के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसके साथ किसानों ने हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री असीम गोयल को  रास्ता खुलवाने को लेकर कृषि मंत्री से मुलाकात करने पर भी जवाब दिया और कहा कि मुलाकात सही है और रास्ता किसानो ने बंद किया ये आरोप गलत है। सरकार आज ही जेसीबी लाकर बैरीगेट्स  हटाए रस्ते खुल जायेगे।
जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर अंबाला में आज भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह द्वारा गांव बलाना स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक मीटिंग का आयोजन किया गया.इस दौरान किसानों ने शंभू बॉर्डर पर चल रहे धरने को तेज करने के लिए भी रणनीति बनाई। ज्यादा जानकारी देते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि आज की इस मीटिंग में जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर 16 जुलाई से 18 जुलाई तक अंबाला एसपी  ऑफिस में किए जाने वाले धरने को लेकर रणनीति बनाई गई है। किसानों की नाराजगी का खामियाजा सरकार को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा है। एसपी ऑफिस में होने वाले इस धरने को लेकर पंधेर ने बताया कि जिन रास्तों से हरियाणा में एंट्री है,उन रास्तों से पंजाब के किसान अंबाला आएंगे  और इस धरने में शामिल होगे।
रास्ता किसानों की वजह से बंद… ये सरासर गलत 
बता दें कि किसान आंदोलन 2 की शुरुआत से बंद पड़े हरियाणा पंजाब की सीमा पर लगते शंभू बॉर्डर को इन दिनो खुलवाने की मांग लगातार उठने लगी है, इसके लिए हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री भी कृषि मंत्री से मिले थे,जिसपर जवाब देते हुए किसान  नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि असीम गोयल ने जो बात की वो बिल्कुल सही है, लेकिन जो उन्होंने कहा कि रास्ता किसानों की वजह से बंद है वो सरासर गलत है। किसानों ने असीम गोयल से ये कहा है कि आप जेसीबी लेकर आए और रास्ता खुलवाएं, किसानों ने रास्ता नहीं रोका है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.