मंडी : धर्मवीर ( TSN)-शनिवार को मंडी शहर के टाउन हॉल में दो दिवसीय सातवां नेशनल स्वात फेडरेशन कप शुरू हो गया है। इस फेडरेशन कप का शुभारंभ नगर निगम के मेयर विरेंद्र भट्ट ने किया। स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों हिमाचल, पंजाब, बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बेस्ट बंगाल, गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली के 250 महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिा में अवल्ल रहे वाले खिलाडियों को राष्ट्रीय चैंपियशिप में दमखम दिखाने का मौका मिलेगा।
इस मौके पर नगर नगर निगम मेयर मंडी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता करवाने के लिए स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग एसोसिएशन का ध्न्यावाद करते हुए इंडोनेशिया में कांस्य पदक जीतने वाले मंडी के वरूण वालिया को भी बधाई दी। उन्होंने युवाओं नशे दूर रहकर खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का भी आव्हान किया। वहीं प्रजिडेंट ऑल इंडिया स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग हंसराज ने बताया कि वे पिछले 8 सालों में पूरे देश में 6 लाख बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुके हैं। इस प्रतियोगिता के बाद नेशनल चैंपियनशिप करवाई जाएगी। जिसके अवल्ल रहने वाले खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का प्रतिनिधित्व करेेंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित मुकाबलों में हिमाचल के मंडी जिला के 3 बॉक्सर 2 महिला खिलाड़ी होमानी और वरूणिका और एक पुरुष खिलाड़ी वरूण सेमीफाइनल में पहुंच गये है। इसके अलावा दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों ने भी बॉक्सिंग रिंग पर खूब पसीना बहाया। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य, स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक सुखविंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष हंस राज, राष्ट्रीय महासचिव परमजीत कौर, हिमाचल राज्य के महासचिव संतोष कुमारी समेत अन्य भी मौजूद रहे।
