सचिन पायलट ने बोला भाजपा पर जोरदार ह*मला..कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा है कि इन उप चुनावों से प्रदेश सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला लेकिन नालागढ़ की जनता के सामने यह मौका है,जब वह गत विधानसभा चुनावों में हुई गलती को सुधार सकती है और बावा हरदीप सिंह को जिता कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथ मजबूत करके नालागढ़ में विकास का नया अध्याय जोड़ सकती है। पायलट पंजैहरा में बावा हरदीप सिह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सचिन पायलट ने कहा  कि पिछली बार जब वे  हिमाचल पहुंचे थे तब उन्होंने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए प्रचार  करके गए थे और उन्हें खुशी है कि हिमाचल की जनता ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार के शिगूफे की हवा निकालते हुए हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाने का जनमत दिया। उन्होंने कहा कि इस बार नालागढ़ की जनता के सामने मौका है कि वह शेष तीन सालों के लिए बावा हरदीप सिह को जिता कर सदन में भेजें और नालागढ़ के विकास की नई गाथा लिखें।
अग्निहोत्री ने केएल ठाकुर को बताया भाजपा के पिंजरे में फंसा हुआ चूहा
 इस मौके पर  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अपनी चिरपरिचित शैली में निर्वतमान विधायक केएल ठाकुर पर खूब तंज कसे। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा ने पिंजरा लगा कर उसमें नोट रूपी रोटी लगाई और चूहा फंस गया। अब नालागढ़ की जनता का दायित्व है कि वह पिंजरे में फंसे हुए चूहे को दूर लेजाकर छोड़ कर आए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की जनता ने आज तक अनाज मंडी, सब्जी मंडी और फल मंडी तो देखी थीं लेकिन विधायकों की मंडी के दर्शन पहली बार किए। जनता अब बिके हुए माल को दोबारा से विधान सभा में नहीं भेजने वाली।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला के जाखू मंदिर में रावण दहन,सीएम सुक्खू ने प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की की कामना

शिमला-:-शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्री जाखू मंदिर में शीश नवाया और इसके बाद रिमोट के माध्यम से रावण...

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.