यूपी के बाबाओं ने चैलचौक निवासी को लगाया चूना..सम्मोहित कर ऐंठे 1,61,000 रुपये

मंडी : धर्मवीर ( TSN)– गोहर उपमंडल के तहत आने वाले चैलचौक कस्बे में चिकन के थोक विक्रेता पूर्ण चंद से दो बाबाओं ने 1,61,000 रूपये ऐंठ लिए। बताया जा रहा है कि यह बाबा यूपी नंबर की गाड़ी यूपी 21 बीसी 3472 में सवार होकर आए थे। इन्होंने चिकन विक्रेता पूर्ण चंद के पास जाकर उसे तिलक लगाया और घर पर जाकर चाय पीने की इच्छा जाहिर की। पूर्ण चंद बाबाओं का आदर सत्कार करते हुए उन्हें अपने घर ले गया। इसके बाद बाबा लोग जो-जो बोलते रहे पुर्ण चंद वैसा ही करता रहा। चाय पीने और खाना खाने के बाद बाबाओं ने पूर्ण चंद से कुछ पैसों की मांग की। पुर्ण चंद ने 1100 रुपए जेब से निकाले और बाबाओं को दे दिए। बाबा बोले कि ये तो बहुत कम है, तो पुर्ण चंद ने 11 हजार रुपए दे दिए। उसके बाद कुछ और पैसे की मांग की तो पूर्ण चंद ने 50 हजार रुपये और निकाले और बाबाओं को दे दिए। बाबाओं ने कहा कि हमें और पैसे दो नहीं तुम्हारे यहां समाधि लगा कर बैठ जाएंगे। ऐसा सुनने के बाद पूर्ण चंद ने उन्हें घर से 1 लाख रुपए और निकाल कर दे दिए।
बाबाओं के जाने के बाद होश में आते ही पुर्ण चंद ने पुलिस को दी शिकायत
 पूर्ण चंद ने बताया गत वर्ष आपदा के कारण उसकी बेटी का घर क्षतिग्रस्त हो गया था बेटी को मकान बनाने के लिए बैंक से 2 लाख निकाले थे जिसमें से 1,61 हजार रुपए तथाकथित बाबाओं ने उससे ऐंठ लिए। पुर्ण चंद ने बताया कि बाबाओं के जाने के बाद उसे और उसके परिवार वालों को गहरी नींद आने लगी। शाम के वक्त जब नींद खुली तो देखा कि उन्हें 1,61,000 हजार रुपए का चूना लग गया है। पुर्ण चंद ने तुरंत पुलिस स्टेशन गोहर जाकर सारी घटना बताई। गोहर थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालकर बाबाओं की गाड़ी की तलाश शुरू की तो गाड़ी सहित 4 बाबे नेरचौक बाजार से धर लिए। पुलिस ने बाबाओं से 1 लाख 61 हजार रुपये वापिस पुर्ण चंद को दिला दिए। पूर्ण चंद ने बताया कि उसे कुछ भी अता पता नहीं चल रहा था कि वह क्या कर रहा है और क्या नहीं। खुद को एक तरह से बाबाओं के वश में पाकर हर वो काम करता गया तो वो कहते गए। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह व पुर्ण चंद ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह के बाबाओं को अपने घरों में ना आने दें, न ही किसी तरह का पैसा दें और न ही इनकी सेवा करें। यह लोग ठग हैं और किसी भी भेष में आकर लोगों को ठगकर चले जाते हैं। थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने बताया कि बाबाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। जबकि उनका एड्रेस वह पूरा अता-पता पुलिस ने अपने पास नोट कर लिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9...

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और...

एचपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी..उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि,

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की परीक्षा प्रणाली में एक बड़ी लापरवाही और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है। डॉ शर्मा ने बताया कि मार्च-2025 में आयोजित मैट्रिक (10वीं) परीक्षा के दौरान बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में छात्रों की...

गुरनाम सिंह चढूनी का केंद्र सरकार पर निशाना, नई राजनीतिक मुहिम को बताया बदलाव की आवाज

करनाल-:करनाल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की जनता अब पारंपरिक राजनीतिक दलों से निराश हो चुकी है और नए राजनीतिक विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होंने “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से चल...

अंबाला के अटल कैंसर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन

अंबाला-:अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय बच्ची को नया जीवन दिया है। बच्ची लंबे समय से असहनीय पेट दर्द से जूझ रही थी, लेकिन कई निजी अस्पतालों में इलाज के बावजूद बीमारी की सही पहचान नहीं हो सकी।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.