सोलन : भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)- भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने नालागढ़ में हर घर संपर्क अभियान में भाग लिया. इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी दादागिरी कर चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि राजनीति में दादागिरी और नेतागिरी साथ साथ नही चल सकती। टंडन ने कहा कि वोट प्यार, सम्मान के साथ मांगा जाता। मतदान मत का दान है, जो हाथ फैला कर मांगना चाहिए, पर काग्रेस प्रत्याशी और उनके परिवारजन की शैली दादागीरी वाली है। कांग्रेस के नेता ने अपनी बैठक में वह कहते है की, “जो व्यक्ती भाजपा के साथ काम कर रहा है वो हमारे रेडार पर है। हम उस व्यक्ती को चुनाव के बाद देख लेंगे।”
राजनीति में दादागिरी और नेतागिरी साथ साथ नही चल सकती
संजय टंडन ने कहा कि नालागढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता जो भाजपा के साथ चलने का प्रयास कर रही है, उनको सरेआम धमकियां मिल रही है। छोटे व्यपारियों, दुकानदारों के चलान काटे जा रहे है। तीन हफ्ते के छोटे से कार्यकाल में 3 उपचुनावों वाले विधानसभा क्षेत्रों में 1000 से ज्यादा चालान सरकार द्वारा कटना हिमाचल में तानाशाही सरकार के मज़बूत प्रमाण है। इंस्पेक्टर राज हावी है, चुनाव एजेंसी और अफरों आंखें मूंद कर बैठे हैं, एसा हमने कभी भी किसी भी चुनाव मे नहीं देखा। सरकारी कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकियां आ रही है।उन्होंने कहा कि यह सरकार मज़बूत नहीं बल्कि एक मजबूर सरकार है, जिसमें चुने हुए प्रतिनिधियों और जनता की कोई सुनवाई नहीं है।
