10 जुलाई को सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक होगा मतदान, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 94 मतदान केंद्र

हमीरपुर, 9 जुलाई: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को होने जा रहे उपचुनाव का समय सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक रहेगा। आज हमीरपुर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज हमीरपुर से पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 94 मतदान केंद्र है जहां पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। उपचुनाव में तीन संवेदनशील मतदान केदो पर माइक्रो आब्जर्वर तथा पुलिस का अतिरिक्त पहरा रहेगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीम हमीरपुर मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना हो गई है। हमीरपुर बाल स्कूल में महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है जिसका संचालन महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। इसके साथ ही एक पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि बार स्कूल हमीरपुर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां पर पैरामिलिट्री, स्टेट पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश करने के लिए विशेष अनुमति चाहिए। किसी भी बिहारी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पैरामिलिट्री तथा स्टेट पुलिस की तैनाती मतदान की तैनाती मतगणना केंद्र पर तीन लेयर में की जा रही है। मतगणना की सबसे अंदर की लेयर में पैरामिलिट्री के जवान तैनात होंगे। बाहर दो लेयर में स्टेट पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.