चंडीगढ़ से जयपुर के लिए 152डी हाईवे बेहतर विकल्प..समय और पैसों की बचत के साथ सुरक्षित यात्रा

कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- केंद्र और प्रदेश सरकार पूरे देश को सड़क मार्ग से जोड़ने की मुहिम में लगातार प्रयासरत हैं। सरकार की इस मुहिम से जहां वाहन चालकों की लंबी दूरी का सफर कम समय में पूरा होने लगा है, वही लोगों के समय की बचत के साथ-साथ ईंधन के रूप में पैसों की बचत भी होने लगी है। 152डी हाईवे इसका जीता जागता उदाहरण है। 152डी पर सफर करके न आप खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करेंगे बल्कि लंबे सफर को कम समय में तय कर काफ़ी फायदे में भी रहेंगे।
बता दें कि अंबाला से नारनौल तक नेशनल ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस हाईवे 152 डी का शुभारंभ एक अगस्त 2022 को हुआ था। इस पर सफर करने के लिए कार और जीप जैसे वाहनों को लगभग 360 रुपये, व्यावसायिक वाहनों, बस-ट्रक को इनसे कुछ ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ता है हालांकि हाईवे पर दूरी तय करने के हिसाब से वाहन चालकों को टोल देना पड़ता है, यानि हर टोल प्लाजा के अलग अलग टोल टैक्स के हिसाब से आप जितना सफर बीच में तय करेंगे यूएस हिसाब से आपको टोल टैक्स देना पड़ेगा जैसे हाईवे पर चढ़ते समय वाहन की एंट्री हुई और एक्जिट पर टोल देना पड़ा।
मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, टैंपो यानि 2 व्हीलर, थ्री व्हीलर की एंट्री नहीं
टोल प्लाजा वन के इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि 152डी पर सफर करना काफी लाभदायक है। यहां 152डी आरंभ होने से समाप्त होने तक कुल 15 टोल प्लाजा हैं। जिन पर जगह जगह सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जोकि हर वाहन को रिकॉर्ड कर उसकी गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।  152डी हाईवे पर 2व्हीलर और थ्री व्हीलर की एंट्री पर पाबंदी है यानी 152डी पर मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर, टेंपों जैसे वाहन नहीं चल सकते।आठ जिले से गुजरने वाले इस नेशनल हाईवे की परियोजना में सरकार द्वारा 2 हजार एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसके बदले किसानों को तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक मुआवजा वितरित किया जा चुका है।
 इस कॉरिडोर के शुरू होने से जयपुर से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों के समय और पैसों की काफी बचत हो रही है। यह राजमार्ग अंबाला-कोटपूतली का भाग है। जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, और महेंद्रगढ़ आदि शहरों के लगभग 112 गांवों से होकर गुजरता है। यह नारनौल बाईपास से एनएच 148 बी से जुड़ा है। जो कोटपूतली के पास पनियाला मोड़ पर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से मिलता है। ऐसे में अगर आप भी चंडीगढ़ से जयपुर जाने की सोच रहे हैं तो 152डी आपके लिए बेहतर विकल्प है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.