सोलन : भूपेंद्र ठाकुर ( TSN)-टमाटर का रेट बढ़ने के बाद एक बार फिर से किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है. शुक्रवार को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर की क्रेट 1451 रुपए में बिकी है,जो कि इस सीजन का अधिकतम रेट है. हालांकि वीरवार को भी 1300 रुपए प्रति क्रेट तक किसानों को टमाटर का रेट मिला था.
हिमसोना टमाटर का रेट लगातार बढ़ने से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं. वीरवार को मंडी में 1421 की एक क्रेट में बिकी है जो कि बीते दिवस की अपेक्षा ₹150 रुपए अधिक है और यह इस सीजन का अधिकतम रेट है. आने वाले दिनों में भी टमाटर का रेट बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है. पंजाब और हरियाणा में टमाटर का सीजन अब लगभग सीमट चुका है. इसके बाद हिमाचली टमाटर की डिमांड बढ़ने वाली है.
