अंबाला (एकता): हरियाणा की बेटियां और बहुएं अब विदेशों में प्रदेश के साथ-साथ भारत का नाम रोशन कर रही हैं। बता दें कि अंबाला जिले की बहू डॉ. प्रियंका गुलाटी ने अमेरिका में मिसेज यूनिवर्स का खिताब जीता। उनकी कामयाबी से ससुराल में बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है। उसके ससुराल वालों का कहना है कि वह अमेरिका में वैसे तो रियल एस्टेट का काम करती हैं, लेकिन उसे मॉडलिंग का भी काफी शौक है। परिजनों का कहना है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई भारत की लड़की ने वहां रहते हुए यह मुकाम हासिल किया हो।
खास बात यह है कि होम्योपैथिक डॉक्टर यानि मिसेज यूनिवर्स प्रियंका गुलाटी अब मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हुई है , जो कि 9 अक्तूबर को फिलीपींस में होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक पंचकूला के सेक्टर-8 की रहने वाली प्रियंका की शादी 2006 में हुई थी। शादी के एक साल बाद वह अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे। उसका एक बेटा और एक बेटी है। उनके पति आईटी कंपनी में काम करते है। हालांकि प्रियंका ने इंडिया से नहीं बल्कि अमेरिका की तरफ से ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। जो कि काफई गर्व की बात है। उनकी इस मेहनत से परिवार में काफी खुशी का माहौल है। उनके बच्चे और पति प्रियंका गुलाटी पर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।
