World Cup Final से एक दिन पहले Indian Airlines ने तोड़ दिए रिकॉर्ड, इतने लोगों ने किया हवाई सफर !

अहमदाबाद (एकता): वर्ल्ड कप के फाइनल ने Indian Airlines को काफी फायदा दिया हैै। खास बात यह है कि एक दिन में हवाई यात्रा करने वालों का रिकॉर्ड टूटा हुआ है। लाखों लोगों ने उड़ान भर कर वह रिकॉर्ड कायम किया जो कि दीवाली भी नहीं कर पाई थी। शनिवार को देश भर में लगभग 4.6 लाख लोगों ने उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों की संख्या में काफी उछाल आया था। अहमदाबाद में लोगों के पहुंचने का उत्साह देखा गया। इस दौरान बढ़े हुए किराए से Airlines ने जमकर कमाई भी की। गौरतलब है कि इंडिया मैच तो जीत नहीं पाई लेकिन उन्होंने एयरलाइन्स को काफी फायदा पहुंचाया।


महंगे किराए ने तोड़ दिया था लोगों का दिल 

खास बात यह है कि इस त्योहारी सीजन में कभी भी यह रिकॉर्ड कायम नहीं हुआ। दरअसल एक दिन में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 4 लाख नहीं पहुंच पाई। एयरलाइन्स ने बढ़ती मांग के चलते दीवाली से एक महीना पहले ही एयर फेयर में इजाफा किया था। इतने ज्यादा किराए के चलते काफी लोगों ने ट्रेन के एसी क्लास टिकटों को बुक करवाया। उसके बाद एयरलाइन्स ने अपना किराया बढ़ाया। वहीं दूसरी तरफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए लोगों ने 20 से 40 हजार रुपए के टिकट भी खरीदे। 18 नवंबर को भारतीय विमानन उद्योग ने इतिहास रचा था। शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट में भी एक दिन में सबसे ज्यादा पैसेंजर आए।

सितंबर से ही बढ़ा दिया था किराया 

गौरतलब है कि एयरलाइन्स ने सितंबर के आखिरी हफ्ते से ही एडवांस बुकिंग का कियारा बढ़ा दिया था। जब त्योहारी सीजन शुरू हुआ तो सभी ने रेलवे का रुख कर लिया। जिससे उनको काफी घाटा हुआ। लेकिन दीवाली और छठ पूजा से वापस लौटने वालों और क्रिकेट ने एयरलाइन्स को काफी फायदा दिया। मैच देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उन्होंने काफी महंगे टिकट खरीदे। वहीं सोमवार को अहमदाबाद से मुंबई की टिकट 18 से 28 हजार रुपए तक की है। साथ ही अहमदाबाद से दिल्ली की टिकट 10 से 20 हजार के बीच। कई लोग हजारों रुपए लगाकर अपने घरों के लिए रवाना हुए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.