/ Nov 27, 2026

नए जिलों के गठन पर मंत्री चंद्र कुमार का दोटूक विरोध, बोले- छोटे प्रदेश में ज्यादा जिलों की जरूरत नहीं

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सुक्खू सरकार के भीतर ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।पूर्व में आरएस बाली द्वारा नए जिले बनाने की मांग पर असहमति जताने के बाद अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी कांगड़ा जिले के विभाजन और नए जिलों के गठन का खुलकर विरोध किया है। मंत्री ने स्पष्ट कहा है कि वह फिलहाल प्रदेश में नए जिले बनाने के पक्ष में नहीं हैं।उनका मानना है कि छोटे से हिमाचल प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ाने के बजाय मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत है।

नए जिलों के गठन करने से बढ़ेगा प्रशासनिक खर्च का बोझ

मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि नए जिलों का गठन करने से सरकार पर प्रशासनिक खर्च का बोझ बढ़ेगा।जिला मुख्यालय,अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति,कार्यालयों के संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त बजट खर्च करना पड़ेगा।ऐसे में सरकार का अधिक पैसा प्रशासनिक व्यवस्था चलाने में ही खर्च हो जाएगा और विकास कार्यों के लिए कम बजट उपलब्ध रहेगा।उन्होंने कहा कि केवल जिलों की संख्या बढ़ाने से किसी प्रदेश का विकास नहीं होता,बल्कि विकास के लिए संसाधनों का सही इस्तेमाल जरूरी है।

नए जिलों के गठन के समय पर भी सवाल

चंद्र कुमार ने नए जिलों के गठन के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को जनगणना पूरी होने और परिसीमन के बाद ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए।यदि जनसंख्या को नए जिलों के गठन का आधार बनाया जाना है, तो पहले जनगणना के आधिकारिक आंकड़े सामने आने जरूरी हैं।ऐसे में जनगणना की प्रक्रिया के बीच नए जिले बनाने का फैसला लेना उचित नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि नए जिलों के गठन को लेकर धर्म सिंह चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।सरकार को पहले कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और उसके बाद ही इस विषय पर कोई निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने यह भी माना कि प्रदेश में कुछ लोग नए जिले बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि कई लोग इसके विरोध में हैं।

प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा की भूमिका अहम

कांगड़ा जिले के राजनीतिक महत्व पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है और यहां विधानसभा की काफी सीटें हैं।प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा की भूमिका बेहद अहम रहती है। जिस राजनीतिक दल को कांगड़ा में अच्छा समर्थन मिलता है,उसके लिए प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने का रास्ता आसान हो जाता है।वहीं,इस जिले में कमजोर प्रदर्शन करने वाली पार्टी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है।मंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में परिवहन और सड़क सुविधाओं की स्थिति आज जैसी नहीं थी।कई दूरदराज के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पहुंचने में लोगों को दो से तीन दिन लग जाते थे।लोगों को अपने काम करवाने के लिए जिला मुख्यालय में रात तक रुकना पड़ता था।उस समय प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से नए जिलों की जरूरत महसूस होती थी,लेकिन अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले कांगड़ा जिले का भौगोलिक क्षेत्र काफी बड़ा था और इसमें कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जैसे क्षेत्र भी शामिल थे।उस समय धर्मशाला पहुंचना लोगों के लिए बड़ी चुनौती हुआ करता था। लेकिन अब सड़कों का विस्तार हुआ है और परिवहन सुविधाएं बेहतर हुई हैं।दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग एक ही दिन में जिला मुख्यालय पहुंचकर अपना काम करवाने के बाद वापस घर लौट सकते हैं।

चंद्र कुमार के मुताबिक आज तहसील,एसडीएम कार्यालय,बीडीओ कार्यालय और अन्य प्रशासनिक इकाइयां लोगों के नजदीक उपलब्ध हैं।आम जनता के ज्यादातर काम स्थानीय स्तर पर ही निपटाए जा रहे हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय तक जाने वाले लोगों की संख्या भी पहले के मुकाबले कम हुई है।कुल मिलाकर नए जिलों के गठन का मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बनता जा रहा है।खास बात यह है कि इस मांग को लेकर सरकार के भीतर से ही असहमति सामने आ रही है।आरएस बाली के बाद कृषि मंत्री चंद्र कुमार का विरोध सरकार के लिए इस मुद्दे पर फैसला लेना आसान नहीं रहने के संकेत दे रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचकूला के धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दो इलेक्ट्रिक बसों से श्रद्धालु कर सकेंगे मंदिरों के दर्शन

पंचकूला-:पंचकूला में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं का सफर आसान बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने नई पहल की है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये बसें माता मनसा देवी मंदिर से चंडी माता मंदिर और पिंजौर गार्डन होते...

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) के लागू होने से अब चिकित्सकों को मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, उपचार संबंधी जानकारी और जांच रिपोर्ट एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगी। इससे उपचार प्रक्रिया अधिक सरल,पारदर्शी...

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये

ऊना-:आज पीडीएस डिपो संचालक समिति जिला ऊना की बैठक ऊना ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पीडीएस डिपो संचालक समिति के प्रधान एवं हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की।बैठक में मुकेश शर्मा ने डिपो संचालकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने...

नए जिलों के गठन पर मंत्री चंद्र कुमार का दोटूक विरोध, बोले- छोटे प्रदेश में ज्यादा जिलों की जरूरत नहीं

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सुक्खू सरकार के भीतर ही विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।पूर्व में आरएस बाली द्वारा नए जिले बनाने की मांग पर असहमति जताने के बाद अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने भी कांगड़ा जिले के विभाजन और नए जिलों के गठन का खुलकर विरोध किया...

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.