श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं। स्थिति ऐसी रही कि दर्शन के लिए बनाई गई डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गई।भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए लगभग दो से तीन घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कतारों में खड़े रहे तथा माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए। सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया, जबकि दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।

प्रशासन का अनुमान है कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। विशेष रूप से 13 अगस्त से शुरू होने वाले पवित्र श्रावण अष्टमी मेले को लेकर भक्तों में अभी से भारी उत्साह देखा जा रहा है।मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के चिंतपूर्णी धाम पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।मेले की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं,पेयजल स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 जुलाई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल करेंगे,जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेकर मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन की रणनीति तैयार करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM),डिपो...

जनशिकायतों पर सख्त दिखे अनिल विज, लापरवाही और पुलिस कार्रवाई में देरी पर दिए जांच के निर्देश

चंडीगढ़-:हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग में कथित लापरवाही,बोरवेल हादसे के मामले में कार्रवाई में देरी तथा महिलाओं से जुड़े शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया। वार्ड नंबर-10,अंबाला...

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं...

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

ऊना,राकेश-:श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा।देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे।सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,जिससे पूरे क्षेत्र...

प्रधानमंत्री का जालंधर दौरा ,जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-अक्षय शर्मा

अमृतसर,16 जुलाई:अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को होने वाला जालंधर दौरा पंजाब के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी पंजाब आते हैं, राज्य के लिए विकास की नई सौगात लेकर आते हैं और इस बार भी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.