उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

मंडी /धर्मवीर-:वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं,क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है।मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया है।देवभूमि हिमाचल में सावन का यह महीना 16 जुलाई यानी आज से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर 1100 कमल पुष्पों से होगा बाबा भूतनाथा का विशेष श्रृंगार

मठ मंदिर महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस बार सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं।हर सोमवार को जहां विशेष रूप से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा,वहीं सुबह सा़ढ़े तीन बजे से ही श्रद्धाुलओं के लिए मंदिर के कपाट भी खोल दिए जाएंगे।हर सोमवार को मठ मंदिर में खीर के प्रसाद का भोग भी बाबा भूतनाथ को लगाया जाएगा। हर वर्ष की भांति श्रावन मास के अवसर पर बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक शिवा बावड़ी के पवित्र जल से किया जाएगा। साथ ही 108 लीटर गंगाजल भी बाबा भूतनाथ को चढ़ाया जाएगा। 12 अगस्त यानि बुधवार के दिन कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा 1100 कमल पुष्पों के साथ बाबा भूतनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके उपरांत 13 अगस्त को सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

बता दे कि सावन का यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।मान्यता है इस महीने में बाबा भोलेनाथ श्रद्धालुओं की किंचित मात्र से भी भक्ति से अति प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। मठ मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने इस मौके पर जहां बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं सभी के मंगल जीवन की भी कामना की।इसके अलावा छोटी के अन्यों शिवालयों में भी सावन मास के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में जन्माष्टमी की धूम,137 सालों से चली आ रही परंपरा, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुई पहाड़ों की रानी

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही।शिमला के गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन की स्वरलहरियो से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिरस में डूब गई।1 सितंबर से आरंभ हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम शिमला...

मुंडन कर सरकार को दिया अल्टीमेटम: करनाल में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल में सफाई और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सामूहिक रूप से सिर मुंडवाए। नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों में से करीब 10 कर्मचारियों ने एक-दूसरे के सिर मुंडवाकर...

दशहरे से पहले कुल्लू-मनाली सफर होगा आसान, दयोड़-हणोगी की एक टनल 10 दिन में खुलेगी

मंडी,धर्मवीर-:कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में दयोड़ से हणोगी के बीच निर्मित टनलों में से एक को अगले 7 से 10 दिनों के भीतर यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल के शुरू होने...

लद्दाख से धर्मशाला लौटे दलाई लामा, कांगड़ा एयरपोर्ट पर उमड़ा आस्था और स्वागत का सैलाब

राहुल चावला,कांगड़ा-:तिब्बती धर्मगुरु और 14वें दलाई लामा शुक्रवार को अपने दो महीने से अधिक लंबे लद्दाख प्रवास के बाद धर्मशाला वापस लौट आए। दलाई लामा वायुसेना के विशेष विमान से कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन की खबर मिलते ही एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय के लोग और स्थानीय नागरिक उनके स्वागत के...

नेपाल में मौत को मात देकर वापिस अपने गांव लौटा मंडी का ज्ञान सिंह

मंडी,धर्मवीर-:नेपाल त्रास्दी में जहां सैंकड़ों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी वहीं कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जो एक तरह से मौत को मात देकर वापिस अपने घर लौट आए हैं।इन्हीं में से एक हैं मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले मलोह गांव निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह। ज्ञान सिंह बीते करीब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.