कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-कुल्लू जिला के बजौरा के पास एक नया मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा। जिसमें रोजाना 20 हज़ार लीटर से अधिक दूध की कलेक्शन की जाएगी। और इससे दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सोसाइटियों को लाभ मिलेगा।यह बात आज हिमाचल मिल्क फेडरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कुल्लू पहुंचने पर की।कुल्लू पहुंचने पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
प्रदेशभर में कर रही 1150 से अधिक दुग्ध उत्पादक सोसायटी
इस दौरान बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में 1150 से अधिक दूध उत्पादन समिति काम कर रही है।और प्रदेश में इसे और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपने बजट में दूध उत्पादन सोसाइटियों को बढ़ावा देने की बात कही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं को दूध उत्पादन के क्षेत्र में जोड़कर बेरोजगारी को भी कम किया जाएगा और दूध उत्पादन से लोगों को भी फायदा होगा तो वहीं अब दूध कीमत 45 से 51 रुपये कर दी गई है।इससे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी उन्होंने इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कुल्लू में भी एक मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जा रहा है इससे दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ेगी और यहां पर युवाओं को भी रोजगार इससे मिलेगा।
