/ Jun 12, 2026

भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती पर शिमला में श्रद्धा और समरसता का अनूठा संगम

Shimla,Sanju(TSN):भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में भव्य समारोहों का आयोजन किया गया।राजधानी शिमला के छोटा स्थित तिब्बती स्कूल में किन्नौर-लाहौल-स्पीति बौद्ध सेवा संघ और भारत-तिब्बत मैत्री संघ के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों—पारंपरिक नृत्य,संगीत और भिक्षुओं की प्रार्थनाओं — ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इन प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन,शिक्षाएं और मानवता के प्रति उनके योगदान को प्रभावशाली रूप में दर्शाया गया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संबोधन में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।उन्होंने कहा,“सत्य,अहिंसा और करुणा का जो संदेश भगवान बुद्ध ने दिया,वह आज के सामाजिक ताने-बाने को जोड़ने और समरसता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि बुद्ध के सिद्धांत न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक न्याय,समानता और सहअस्तित्व की भावना को भी सशक्त करते हैं।“हमें इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक शांतिपूर्ण और समावेशी समाज की स्थापना करनी चाहिए.

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी,तिब्बती समुदाय के सदस्य, स्थानीय नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने विश्व शांति, सामाजिक सौहार्द और सद्भाव के लिए प्रार्थना की और भगवान बुद्ध के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चोरी करने वाले दो गैंग पकड़े, 24 वारदातों का खुलासा

करनाल,राकेश कुमार-:सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं चोरी करने वाले दो संगठित गिरोहों का करनाल पुलिस ने पर्दाफाश किया है।सीआईए-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और चोरी का सामान खरीदने वाले 2 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना...

भारत-अफगानिस्तान मैच के मद्देनजर TET अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 13 जून को धर्मशाला में आयोजित होने वाले भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को देखते हुए टीईटी जून-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राजेश शर्मा ने कहा कि मैच के कारण धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का...

फरीदाबाद में सीवर टैंक में उतरे सफाई कर्मचारी की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

फरीदाबाद-:फरीदाबाद नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है।सेक्टर-19 इलाके में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगम की शिकायत बंद करने के लिए दो कर्मचारी सीवर टैंक में उतरे थे।इनमें से...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

शिमला,संजू-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश आगमन पर शिमला के पीटरहॉफ में भाजपा का विशेष स्वागत एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि नड्डा का प्रदेश दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होने के साथ...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश,तेज हवाएं,गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है।मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विभाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.