डियोड निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर हटौण गांव में पड गया कुएं जैसा होल…करीब 20 घरों के गिरने का खतरा

मंडी, धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला पंडोह के पास डयोड़ में निर्माणाधीन टनल के उपर बसे हटौण गांव की सड़क के किनारे कुएं जैसा होल पड़ गया है। जिस कारण जहां डयोड – हटौण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है, वहीं इस होल को देखकर गांववासी सहम उठे हैं। इस होल में पत्थर फेंकने पर पत्थर फेंकने तक की आवाज नहीं आ रही है। यह घटना बुधवार  दोपहर को पेश आई है, जिसके बाद गांव के करीब 20 घरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।
4 महीनों से बंद पड़ा है टनल का काम,गांव पर भी मंडराया खतरा
बतां दे कि कीरतपुर – मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बायपास टकोली टनलों का निर्माण कार्य चला हुआ है, लेकिन चार महीनों से यह काम भी बंद पड़ा हुआ है। जिस कारण अब टनलें धंसना शुरू हो गई है। ग्रामीण हरदेव शर्मा, कशमीर सिंह, गीता देवी और कोयला देवी ने बताया कि इससे पहले भी टनल निर्माण के कारण उनके घरों पर बड़ी-बड़ी दरारें आई हुई हैं। अब इस हिस्से के धंसने से घरों में और नई दरारें आना शुरू हो गई हैं। जहां यह गड्ढा पड़ा है उसके साथ लगती गौशाला को खाली कर दिया गया है। इससे पहले मेघ सिंह के घर के पास भी टनल का हिस्सा इसी तरह से धंसा था, वहां भी आज दिन तक कंपनी प्रबंधन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन की तरफ से कोई भी मौके पर नहीं आया है और इनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है।

लोगों का आरोप- कई बार कंपनी प्रबंधन को बताने के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्राम पंचायत हटौण के प्रधान नोख सिंह ने बताया कि टनल निर्माण के कारण जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में कई बार निर्माण कार्य कर रही शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी, एनएचएआई, एसडीएम और डीसी मंडी को लिखित में दिया गया लेकिन आज दिन तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई। अब डयोड के करीब 20 घरों पर खतरा मंडरा गया है। यदि यहां कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए कंपनी प्रबंधन, प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होंगे।

शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी का कहना ये 

वहीं, जब इस बारे में निर्माण कार्य कर रही शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है और जांच पड़ताल के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा। मौके की स्थिजि जानने के बाद ही इस विषय पर कार्रवाई के संदर्भ में कुछ कहा जा सकेगा।

बता दें कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह बायपास टकोली फोरलेन का जो निर्माण किया जा रहा है उसकी पहली टनल डयोड गांव के नीचे से होकर ही गुजर रही है। इस टनल की खुदाई का काम पूरा कर दिया गया है लेकिन बीते करीब चार महीनों से ठेकेदारों को पेंमेंट का भुगतान न होने के कारण काम बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में बंद पड़ी टनल धंसने से निर्माणाधीन कंपनियों के ऊपर सवाल उठना शुरू हो गए है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांव टूसे में धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. डीपी खोसला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रायकोट | रायकोट विधानसभा क्षेत्र के सुधार सर्कल के गांव टूसे में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरदार परमजीत सिंह टूसे की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम के बाद सुधार सर्कल भाजपा की बैठक भी आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मनोज गोयल और उपाध्यक्ष बालकिशन गर्ग ने की। बैठक...

करनाल पहुंचे बाबा रामदेव: बोले—वन नेशन, वन एजुकेशन और वन इलेक्शन जरूरी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने रविवार को शिक्षा व्यवस्था, भारतीय संस्कृति, चुनाव प्रणाली और देश में चल रहे विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुकुल में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश को शिक्षा, चिकित्सा, भाषा और वैचारिक गुलामी से बाहर निकालने...

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘खटाखट’ नहीं, खटारा मॉडल देकर चले गए

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला के एक निजी होटल में भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, धर्मशाला के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया, नगरोटा के पूर्व विधायक अरूण मेहरा सहित भाजपा...

वंदे मातरम् के सम्मान पर अडिग भाजपा, जयराम बोले- जरूरत पड़ी, तो हाईकोर्ट जाएंगे

शिमला,संजू-:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सियासी टकराव के बीच भाजपा विधायक दल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस के खिलाफ जवाबी धरना दिया।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने करीब डेढ़ घंटे तक चले धरने में...

त्योहारों से पहले महंगाई की मार, मिठाइयों के दाम बढ़ने की आशंका

अंबाला-त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाली चीनी, घी और ड्राई फ्रूट के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर अब...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.