आम आदमी पार्टी ने किया CM आवास का घेराव… पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और हजारों समर्थकों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव किया। इस दौरान  आप पदाधिकारियों और समर्थकों  को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज किया गया ।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा लाठीचार्ज में गंभीर घायल हो गए। इसमें अनुराग ढांडा के सिर पर चोटे आई । वहीं डॉ. सुशील गुप्ता के शरीर और पैरों पर गंभीर चोट आईं। सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में किया था प्रदर्शन
डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि  पुलिस ने  कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई हैं। जिसमें सैकडों कार्यकर्ता घायल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है। क्योंकि भाजपा की की विदाई निश्चित हो चुकी है। झूठे केस में 2 साल से सत्येंद्र जैन को और डेढ़ साल से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रखा है। अब उसी झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन भाजपा पिछले 2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड करा चुकी है, डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी हुई है 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए। उन्होंने कहा सुप्रीम ने भी इस केस में कहा है कि 4 दिन भी ये केस नहीं चल पाएगा।  सुशील गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर दबाव डालकर इंडिया गठबंधन को तोड़ना चाहते हैं.
लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया गया 
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से यहां धरना प्रदर्शन करने के लिए आए क्योंकि इन्होंने कायरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए एक सिटिंग सीएम को रात के अंधेरे में गिरफ्तार करके जेल में डाला, उसके खिलाफ प्रदर्शन करने आए थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को  लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन नहीं करने दिया । उन्होंने कहा कि लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे।  यह राजनीतिक लड़ाई है।‌ जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र को कंप्रोमाइज करने की कोशिश है। लेकिन हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है और हम कानून व्यवस्था पर विश्वास करने वाले लोग हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

तपोवन विधानसभा में शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, भवन को संवारने में जुटा PWD

धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। 16 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने भवन और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए काम तेज कर दिया है।विभागीय टीमें दिन-रात मरम्मत,रंग-रोगन,साफ-सफाई और पॉलिशिंग के...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

शिमला-:भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों,मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है।उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।गरीब और मध्यमवर्गीय...

चम्बाघाट में पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव, गुस्साए परिजन ने तोड़े शीशे

सोलन-:सोलन के चम्बाघाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने बेटे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे समय पर अस्पताल न पहुंचाने को लेकर बस चालक और परिचालक से नाराज था।जानकारी के अनुसार,चंडीगढ़ से चायल जा रही पंजाब रोडवेज...

फरीदाबाद में एंबुलेंस डीजल घोटाले का खुलासा, खड़ी गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का ईंधन खरीदने का आरोप

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के नाम पर डीजल खरीदने का बड़ा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल की चार एंबुलेंस महीनों से एक ही जगह खड़ी थीं, लेकिन उनके फ्यूल कार्ड से लगातार डीजल भरवाने की एंट्रियां दर्ज होती रहीं। शुरुआती जांच में करीब 50 लाख रुपये के...

फरीदाबाद के घर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, सीढ़ियों के पास देखकर उड़े परिवार के होश

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के भाकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक घर के अंदर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया।सांप घर की सीढ़ियों के पास उस स्थान पर बैठा था,जहां परिवार के सदस्य नहाने के लिए जाते हैं।अचानक इतने विशाल अजगर को देखकर परिवार के लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना शाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.