/ May 07, 2026

जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर आरोप… बोले चुने हुए प्रतिनिधियों पर बनाए जा रहे झूठ मामले

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनाने और देश की भावना से काम करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कई चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मामले बनाए जा रहे है। लखनपाल के घर को तोड़ने के निर्देश दे दिए गए है और होशियार सिंह के घर का रास्ता तक बन्द कर दिया है. इसके अलावा अन्य नेताओं के खिलाफ भी मामले बनाए जा रहे है। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे भी 5 साल मुख्यमंत्री रहे लेकिन कभी राजनीतिक द्वेष से कभी काम नही किया लेकिन कांग्रेस सरकार प्रतिशोध से काम कर रही है।
अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री
वही जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को नहीं संभाल पा रहे हैं । 6 विधायको ने हिमाचल हित मे राज्यसभा के लिए वोट किया ओर अब उन्हें प्रलोभन दे कर वापिस बुलाया जा रहा है। सरकार के मंत्री उन्हें फोन कर रहे है और ये कह रहे है सूक्खु को लोकसभा चुनाव के बाद  सीएम पद से हटा रहे है ओर उन्हें  मंत्री पद देने के प्रलोभन दे रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अब लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार नहीं है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और यह कहा है कि सांसद निधि से चुनाव नहीं जीता जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष अपनी ही सरकार से नाराज है और अब लगता है कि उन्हें मना लिया गया है यह द्वारा पिछले 15 महीने से प्रदेश में रूठने मनाने का चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को नहीं संभाल पा रहे हैं और उसका दोष भाजपा पर लगा रहे हैं।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दी प्रतिक्रिया 
वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी का आगाज भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था उसे पार्टी के सभी नेता भ्रष्टाचार के मामलों में जेल पहुंच गए हैं। केजरीवाल को ईडी द्वारा नौ बार समन भेजे गए लेकिन वह पेश नहीं हुए और बीते शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपने आप को ईमानदारी की मिसाल कहते थे लेकिन सरकार में रहते हुए कभी 100 करोड़ का शराब घोटाला उन्होंने किया है

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.