/ Sep 03, 2026

मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में कलायत से “आप” उम्मीदवार अनुराग ढांडा ने भरा नामांकन

कैथल, 11 सितम्बर – आम आदमी पार्टी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और कलायत विधानसभा से उम्मीदवार अनुराग ढांडा ने नामांकन किया। इससे पूर्व, हवन कर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और शहर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कलायत की जनता ने फूलों की बारिश की। जगह जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज बड़ी खुशी हो रही है कि अनुराग ढांडा के नामांकन के लिए कलायत आने का मौका मिला। आम आदमी पार्टी ने अनुराग ढांडा को कलायत का उम्मीदवार घोषित किया है।
अच्छी शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में फ्री इलाज
की गारंटी -मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने  कहा कि बीजेपी 10 साल में हरियाणा को बर्बाद करने का काम किया है। बीजेपी ने 5000 सरकारी स्कूल बंद कर दिए, अब ये बच्चे कहां पढ़ेंगे। अब हरियाणा की जनता उनको लाएगा जिन्होंने दिल्ली और पंजाब में स्कूल खोले हैं। हरियाणा की जनता बीजेपी का सुपड़ा साफ करेगी। बात सरकार बनाने की नहीं, बात सरकारी स्कूल और अस्पताल बनाने की और युवाओं को रोजगार देने की है, बात 24 घंटे और मुफ्त बिजली व पानी देने की है। अच्छे स्कूल, कॉलेज और अस्पताल केवल अरविंद केजरीवाल ही बना सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाए अब हरियाणा की बारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा में भी वोट स्कूल के नाम पर देना। स्कूल को अच्छा करने की गारंटी और अरविंद केजरीवाल की गारंटी हरियाणा में आ गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। उसमें सबसे पहली गारंटी, अच्छे स्कूल बनाना और हर बच्चे को मुफ्त व अच्छी शिक्षा देना है। पूरे देश में कहीं चले जाओ अच्छी शिक्षा की गारंटी मतलब अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। जो बिजली बिल को जीरो कर सकता है वो अरविंद केजरीवाल हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया, अब हरियाणा में करके दिखाएंगे।
30 साल से तीन परिवारों में उलझ कर रह गई कलायत की राजनीति : अनुराग ढांडा
वहीं आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अनुराग ढांडा ने कहा कि 30 साल हो गए कलायत की राजनीति तीन परिवारों में उलझ कर रह गई है। ये तीनों परिवार के विधायक बने और मंत्री भी बने, उसके बावजूद कलायत में एक भी इंडस्ट्री नहीं है जहां बच्चे नौकरी कर सकें। कलायत में एक भा सरकारी स्कूल ऐसा नहीं है जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकें, कलायत के सभी गांवों की सड़कें टूटी पड़ी हैं और किसी गांव में पानी निकासी का इंतजाम है, न गांवों में पीने के पानी का इंतजाम है। अनुराग ढांडा ने कहा कि
कलायत की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि कलायत की लड़ाई को अखिरी सांस तक लडूंगा। आप लोगों ने जो संघर्ष शुरू किया है वो हमें कामयाबी की तरफ लेकर जाएगा। मुझे कोई संदेह नहीं है कि इस बार कलायत में झाड़ू चलने वाली है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.