शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- संजौली अवैध निर्माण मस्जिद मामले को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा मामला कोर्ट के विचाराधीन चल रहा है और आज जिस तरह से आंदोलनकारियों ने उग्र होकर प्रदर्शन किया,जिसके चलते पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने केलिए हल्का बल लाठीचार्च और पानी की बौछार करनी पड़ी ताकि भीड़ पर काबू पाया जा सके ।
न्यायालय का जो भी फैसला आएगा उसके अनुसार प्रशासन करेगा काम
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है । कानून को अपने हाथ लेने की किसी को भी इजाज़त नहीं है जोभी फैसला होगा वह कानून के दायरे में रह कर ही फैसला लिया जाएगा । बीते कल ही मुख्यमंत्री ने कहा था की हिमाचल प्रदेश शांति प्रिय प्रदेश है और जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन को इस स्तिथि से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे ।उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का कहना है की जब तक न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता तब तब तक उस अवैध निर्माण मस्जिद का बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया जाए उसको लेकर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी ।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिस तरह से पूरे मामले की सुनवाई के लिए न्यायालय द्वारा 5 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई है तो क्या इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में लगाया जा सकता है ,इस विषय और अवैध निर्माण को लेकर सील करने के विषय पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा की वेंडर पॉलिसी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को लेकर पॉलिसी बनाई जाएगी ताकि प्रवासी लोग जो अपनी जीविका चलाने को लेकर हिमाचल प्रदेश में आते हैं उनकी पूरी पुलिस जांच हो सके ।
