ड्रग टेस्ट और संपत्ति खुलासे की चुनौती पर ‘आप’ नेता अमन अरोड़ा का पलटवार, बोले मैं तैयार हूं

लुधियाना | पंजाब की राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर बड़ा मोड़ आया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से दिए गए चुनौतीपूर्ण प्रस्ताव को न केवल स्वीकार किया, बल्कि इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की अपील भी की है।

दरअसल, हाल ही में जाखड़ ने सभी राजनीतिक नेताओं को ड्रग टेस्ट करवाने और अपनी संपत्ति सार्वजनिक करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इसकी शुरुआत पार्टी अध्यक्षों से होनी चाहिए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है और “मैं बतौर सत्ताधारी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष इसकी शुरुआत करने को तैयार हूं।”

मैं ड्रग टेस्ट और संपत्ति खुलासे के लिए तैयार हूं” – अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने कहा, “मेरी संपत्ति का विवरण पहले से सार्वजनिक है। मैं जाखड़ द्वारा तय किए गए समय और स्थान पर ड्रग टेस्ट कराने को तैयार हूं, लेकिन शर्त यह है कि यह टेस्ट मीडिया और स्वतंत्र मेडिकल प्रोफेशनल्स की निगरानी में हो।”

अरोड़ा के साथ प्रेस वार्ता में मंत्री लालचंद कटारूचक्क और ‘आप’ के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नींव ईमानदारी और पारदर्शिता पर रखी गई है और इस तरह की पहल से देश की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

यह पहल पंजाब तक सीमित रहे” – जाखड़ को राष्ट्रीय अपील

अरोड़ा ने कहा, “मैं सुनील जाखड़ से अनुरोध करता हूं कि वे इस पहल को पूरे देश तक विस्तार दें और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात करें। मैं खुद ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल से इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा ताकि देशभर में जवाबदेही की लहर फैले।” उन्होंने अंत में कहा, “देश ईमानदार नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रहा है। यदि हम इस पहल को मिलकर लागू करें तो यह एक ऐतिहासिक कदम होगा।”

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.