रोहतक, 21 फरवरी आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोहतक में इस फैसले के बाद जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ इस जश्न में पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जीत हुई है।
पत्रकारों से बातचीत में ढांडा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार इंडी गठबंधन को मेयर का पद मिला
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने सरेआम लोकतंत्र की ह/त्या की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा की हेराफेरी का पर्दाफाश हो गया है और अंत में सत्य की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वोटों की चोरी रंगे हाथों पकड़ी गई है। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है और भाजपा की तानाशाही की करारी हार हुई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली व पंजाब विधानसभा और चंडीगढ़ मेयर के बाद वर्ष 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
