दिल्ली कूच से पहले किसान नेताओं पर कार्रवाई, शंभू टोल पर प्रदर्शन खत्म

अम्बाला-:दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन से पहले हरियाणा और पंजाब में पुलिस सतर्क नजर आई। किसान नेता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसानों ने शंभू टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए टोल संचालन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मार्ग को खाली कराया और यातायात सामान्य कर दिया।

दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह को हिरासत में लिया।इसके विरोध में बड़ी संख्या में किसान शंभू टोल प्लाजा पहुंचे और धरना देकर टोल संचालन बाधित कर दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त करने की अपील की,लेकिन सहमति नहीं बनने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसानों को हिरासत में ले लिया।इसके बाद टोल प्लाजा को खाली कराकर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं,कर्मचारियों और विभिन्न वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में 7,500 से अधिक रिक्त पद भरने को मंजूरी दी गई।इसके साथ ही पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की...

दिल्ली कूच से पहले किसान नेताओं पर कार्रवाई, शंभू टोल पर प्रदर्शन खत्म

अम्बाला-:दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन से पहले हरियाणा और पंजाब में पुलिस सतर्क नजर आई। किसान नेता को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसानों ने शंभू टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए टोल संचालन प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर मार्ग को खाली कराया...

अंबाला में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से उमस से राहत, जलभराव की आशंका भी बढ़ी

अंबाला-:अंबाला में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृत हिमाचली युवक के मामले को केंद्र से उठाएगी राज्य सरकार

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सोमवार को हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र निवासी राजेश शर्मा ने मुलाकात कर अपने पुत्र आदित्य शर्मा की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में हुई असामयिक मृत्यु के मामले में न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि घटना के बाद अब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई ठोस...

कुरुक्षेत्र में सुशील गुप्ता ने सरकार को घेरा, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर साधा निशाना

कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है,युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.