अंबाला में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से उमस से राहत, जलभराव की आशंका भी बढ़ी

अंबाला-:अंबाला में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले घने बादल छाए रहे और कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि लोगों का कहना है कि यदि बारिश लगातार जारी रही तो शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विभाग ने पहले ही 20 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होने और कई स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ और दोपहर तक अंबाला में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से उमस के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया था। जरूरी काम के लिए बाहर निकलते समय लोगों को चेहरे ढककर चलना पड़ रहा था। सोमवार को हुई बारिश ने पूरे माहौल को बदल दिया और मौसम में ठंडक घोल दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि रुक-रुक कर इसी तरह बारिश होती रही तो मौसम और अधिक सुहावना रहेगा। वहीं लगातार तेज बारिश होने की स्थिति में शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है।फिलहाल बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन प्रशासन और नगर निकाय की नजर अब इस बात पर रहेगी कि यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला तेज होता है तो जल निकासी व्यवस्था बेहतर बनी रहे, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.