हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: 7,500 से अधिक पदों पर भर्ती, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ा, पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने युवाओं,कर्मचारियों और विभिन्न वर्गों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में 7,500 से अधिक रिक्त पद भरने को मंजूरी दी गई।इसके साथ ही पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की विशेष छूट देने,आशा वर्करों और नंबरदारों का मानदेय बढ़ाने तथा सीबीएसई स्कूलों में मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती करने जैसे अहम निर्णय लिए गए।

कैबिनेट बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सरकार ने शिक्षा,स्वास्थ्य,पुलिस और पंचायती राज सहित कई विभागों में लंबे समय से रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए 3,950 चौकीदार और मल्टी टास्क वर्कर के पद तथा 200 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरियन) के पदों पर भर्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग में 280 तकनीकी सहायक (टेक्निकल असिस्टेंट) नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा जिला नूरपुर पुलिस के लिए 102 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की गई है। इन सभी पदों पर भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) और राज्य चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी।राज्य सरकार ने सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को भी राहत दी है। कैबिनेट ने बजट घोषणाओं को लागू करते हुए आशा वर्करों का मासिक मानदेय 5,800 रुपये से बढ़ाकर 6,800 रुपये और नंबरदारों का मानदेय 4,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है।वहीं पीजी डॉक्टरों का मासिक स्टाइपेंड 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से हमीरपुर में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक अस्पताल स्थापित करने और आईजीएमसी शिमला में रेडियोथेरेपी की 30 नई सीटें शुरू करने को भी मंजूरी दी गई है। मछुआरों के लिए नाव और जाल की खरीद पर 70 से 90 प्रतिशत तक सब्सिडी तथा बंद सीजन के दौरान 3,000 रुपये सम्मान निधि देने का भी फैसला लिया गया।कैबिनेट ने न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चार जिलों में नई लोक अदालतों की स्थापना को मंजूरी दी। वहीं सीबीएसई पैटर्न वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती कैबिनेट सब-कमेटी की सिफारिशों के अनुसार पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएगी। बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई,जिसके बाद इसे 15 अगस्त के बाद आयोजित करने पर सहमति बनी।इसके अलावा एमआईएस योजना के तहत सी-ग्रेड सेब की खरीद को मंजूरी दी गई,हालांकि इस बार समर्थन मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।सरकार का कहना है कि इन फैसलों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे,स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा विभिन्न वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन...

डीपीएस दगशाई में रैगिंग के आरोपों से हड़कंप, पांच वरिष्ठ छात्रों पर एफआईआर

धर्मपुर (सोलन), भूपेंद्र-:सोलन जिले के धर्मपुर क्षेत्र स्थित डीपीएस दगशाई में जूनियर छात्रों के साथ कथित रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर धर्मपुर पुलिस थाना में पांच वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पिछले करीब चार महीनों से कुछ जूनियर...

दिशा बैठक में कंगना के व्यवहार पर सीएम मीडिया सलाहकार का निशाना, बोले- भाषा और रवैया दोनों गलत

शिमला/ संजू -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने सांसद कंगना रनौत के अधिकारियों के प्रति व्यवहार पर निशाना साधा है।नरेश चौहान ने कहा कि दिशा बैठक में कंगना ने आपा खोया और जिस भाषा का प्रयोग किया वो गलत है। सांसद को मर्यादा में रहना चाहिए था। हमने पहले भी...

अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित

मोहाली | अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की स्मृति में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज...

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ.राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय,टांडा में बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। दोनों संस्थानों में वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम शुरू करने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.