मंडी : धर्मवीर ( TSN)- छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान इस बार बाबा भूतनाथ की जलेब यानि शोभा यात्रा निकाले जाने की अटकलों पर प्रशासन ने पूरी तरह विराम लगा दिया है। प्रशासन ने छोटी काशी मंडी की परंपरा व संस्कृति का हवाला देते हुए इस बार बाबा भूतनाथ की जलेब में नागा साधुओं के शामिल पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्रशासन ने तर्क देते हुए कहा कि छोटी काशी मंडी की अपनी संस्कृति और परंपरा है। जिसके अनुसार ही सैंकड़ों सालों से यहां शिवरात्रि मनाई जा रही है।
आरोप है कि पिछले साल बाबा भूतनाथ मठ मंदिर ने मंहत ने झूठ बोलकर यहां बाबा भूतनाथ की अलग से जलेब यानि शोभा यात्रा की शुरूआत की। जिसके बाद इस शोभायात्रा में नागा साधुओं को बुलाया गया, जो छोटी काशी मंडी की संस्कृति नहीं है। पिछले साल से लगातार इस शोभायात्रा का मंडी शहर की जनता और सभी बुद्धिजीवी समाज के द्वार विरोध किया जा रहा है। एसडीएम सदर ने बताया कि देश के हर राज्य की अपनी संस्कृति और पंरपरा है, जिसके साथ छेड़छाड़ करना उचित नहीं है।
एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर का कहना ये
एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर ने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक मान्यताओं के आधार पर अखिल भारतीय समानता नहीं हो सकती। जैसे मैसूर दशहरा कुल्लू दशहरा से अलग है, और प्रयागराज कुंभ नासिक से अलग है। उज्जैन के महाकाल की सांस्कृतिक परंपराएं और पूजा-पद्धति काशी विश्वनाथ से भिन्न है। यदि प्रशासन ने आदेशों के बाद भी बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत के द्वारा नागा साधुओं को बुलाकर जलेब निकाली जाती है तो प्रशासन को मजबूरन कानूनी कार्यवाई अम्ल में लानी होगी। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मंडी की जनता से भी इस जलेब के बारे में अपनी राय देने की अपील की है।
