चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले भरमौर में होने वाली मणिमहेश यात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है. जिसके चलते आने वाले समय में इस यात्रा में देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.
मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए चंबा के डीसी मुकेश रेपिसबाल ने कहा की इस बार मणिमहेश यात्रियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यह यात्रा इस बार 15 दिनों तक की चलने वाली है. हालांकि इससे पहले यह यात्रा 45 दिन की हुआ करती थी, लेकिन इस बार यह यात्रा सिर्फ 15 दिन तक की चलेगी और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले भक्त इस यात्रा का लाभ उठा सकते हैं, हालांकि जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के भी उचित प्रबंध किए गए हैं और पुलिस के जवान भी चप्पे चप्पे पर अपनी सेवाएं देंगे.इसके अलावा मणिमहेश यात्रा के लिए हेली टैक्सी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. पहले यह सुविधा भरमौर से हुआ करती थी, लेकिन इस बार यह सुविधा चंबा से भी देखने को मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर चम्बा के डीसी मुकेश रेपिसबाल ने कहा की मणिमहेश यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है और पंजीकरण शुरू हो गया है. भक्त अपना पंजीकरण करवा सकते है , डीसी ने कहा की इस बार हेली टैक्सी की सुविधा भी भरमौर और चंबा से मिलेगी इसके लिए वेंडर आमंत्रित किए है ।
