मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला के बग्गी स्थित निजी कॉलेज के समीप बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्द*नाक मौ*त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर श*व को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बाइक सवार युवक इंद्रजीत कुमार (32) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) जो कि पंजाब नेशनल बैंक सुंदरनगर के पुराना बाजार शाखा में कार्यरत था. सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर जा रहा था, लेकिन जैसे ही बग्गी से आगे कुछ दूरी पर एक निजी कॉलेज के समीप पहुंचा तो ट्रक के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हो गई और इंद्रजीत ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसा .इस कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्द*नाक मौ*त हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। श*व को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
