/ Oct 14, 2026

हरियाणा में सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाए सरकार की प्राथमिकता- सीएम सैनी

Gurugram, 12 January-:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नैतिकता, पारदर्शिता और जनकल्याण के मूल्यों पर कार्य करने वाली संस्थाएँ हरियाणा के स्वास्थ्य लक्ष्यों को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य ढांचे के साथ-साथ निजी क्षेत्र की चिकित्सा एवं जांच सेवाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री गुरुग्राम के सेक्टर-12A स्थित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रेम सागर हृदय रोग चिकित्सालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति एवं पोंगल की शुभकामनाए
 दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को सस्ती, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध हों। विवेकानंद आरोग्य केंद्र जैसे संस्थान सरकार के इन प्रयासों को जमीनी स्तर पर मजबूती दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत–चिरायु योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 34 लाख कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके माध्यम से लगभग 25 लाख मरीजों के इलाज पर 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम दिए गए हैं।उन्होंने यह भी बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत सालाना 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले के सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। पहले चरण में 10 जिला अस्पतालों में यह सुविधाएँ शुरू की जा चुकी हैं, जबकि 12 अन्य जिला अस्पतालों में कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया और संस्था को 31 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.