मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी पहली बार अपने गृह जिला अंबाला पहुंचे…कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सैनी सीएम बनने के बाद आज पहली बार अपने गृह जिला अंबाला पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। अंबाला शहर पहुंचे सीएम नायब सैनी का सबसे पहले अंबाला शहर के कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर और पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद शहर के बलदेव नगर में सीएम का भव्य स्वागत किया गया। वहीं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के गढ़ अंबाला छावनी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश देख सीएम नायब सैनी भी काफी खुश नजर आए।
जीतेंगे 10 की 10 लोकसभा सीटें 
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज़ कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाने का काम करेंगें। नायब सैनी ने इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार बंतो कटारिया को जिताने की अपील भी कार्यकर्ताओं से की। इसके साथ सीएम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को चिंता करने की जरूरत नहीं है,आधी रात 2 बजे भी कार्यकर्ता के लिए वो हाज़िर हैं। अंबाला शहर के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी का पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की विधानसभा अंबाला छावनी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.