/ Jul 05, 2026

रिवालसर के बाद अब कुंतभयो झील की बारी, क्या यहां भी बढ़ने लगी गाद की खुमारी

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के रिवालसर की प्राकृतिक झील के बाद अब यहां से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य प्राकृतिक झील भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने की तरफ अग्रसर होती हुई नजर आ रही है। कौन सी है यह प्राकृतिक झील और क्यों मंडराने लगा है इसके अस्तित्व पर खतरा, पेश है एक रिपोर्ट।

तीन धर्मों की संगम स्थली के नाम से प्रसिद्ध रिवालसर की प्राकृतिक झील पिछले लंबे समय से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। कारण, इसमें लगातार बढ़ती गाद की मात्रा और कम होती गहराई। इस झील के अस्तित्व को बचाने के लिए अभी तक तो कोई खास प्रयास होते हुए नजर नहीं आए, लेकिन इससे कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य प्राकृतिक झील भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होती हुई नजर आ रही है। यह है प्राकृतिक कुंतभयो झील, जोकि रिवालसर से महज 7 किमी की दूरी पर स्थित है। वर्ष 2023 और 2025 की बरसात में इस झील का जलस्तर इतना अधिक बढ़ गया कि लोगों को दूसरे स्थानों पर जाकर शरण लेनी पड़ी। बरसात थमने के बाद जलस्तर तो घटा, लेकिन उस स्तर तक नहीं आया जो सामान्यतः होता था। झील का जलस्तर सामान्य से अधिक ही रह रहा है। आलम यह है कि झील का जलस्तर साथ लगते घरों के काफी नजदीक तक पहुंच गया है, जोकि स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। स्थानीय निवासी प्रेम कुमार और आत्मा राम शर्मा सहित अन्यों का मानना है कि झील में अब धीरे-धीरे गाद जमा होने लग गई है जिस कारण यह जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से इस दिशा में समय रहते प्रभावी कदम उठाने की गुहार लगाई है ताकि भविष्य में किसी भी खतरे या अनहोनी से बचा जा सके।

देखरेख की हमारी जिम्मेदारी नहीं, लेनिक वैज्ञानिक जांच की जरूरत

सुकेत वन मंडल के उप अरण्यपाल राकेश कटोच ने बताया कि पिछले कुछ समय में जिस तरह से क्षेत्र में बारिश हुई है उससे आस पास का बहुत सा मलबा बहकर झील में आया होगा और उससे इसके जलस्तर में बढ़ोतरी हुई होगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन झील का जलस्तर बढ़ने को लेकर इसकी वैज्ञानिक जांच की जरूरत है जिसके बाद ही इस विषय पर स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया झील के रख रखाव की वन विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है। यह एक वेट लैंड है जो प्रदेश सरकार के अधीन है।

अर्जुन ने तीर मारकर निकाला था यहां पानी, बुझाई थी कुंती माता की प्यास

दंत कथाओं के अनुसार कुंतभयो झील का पानी अर्जुन ने तीर मारकर निकाला था और इसी पानी को पीकर माता कुंती ने अपनी प्यास बुझाई थी। बताया जाता है कि पांडव अपने वनवास के दौरान इस क्षेत्र में भी आए थे। जब कुंती माता को प्यास लगी तो यहां पानी का कोई साधन नहीं था। तब अर्जुन ने तीर मारकर यहां पानी निकाला था जिससे यह झील बनी। इसलिए इस झील को कुंतभयो झील कहा जाता है। यहां माता कुंती का मंदिर भी मौजूद है। इस पूरे क्षेत्र में इस तरह की 7 प्राकृतिक झीले हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.