/ Jul 08, 2026

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद केंद्र की ओर से निशुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू

23 अक्टूबर,कुरुक्षेत्र – जिला अस्पताल की जगह पॉली क्लीनिक में डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। हालांकि इसके लिए रोगियों को शहर छोड़कर सेक्टर-चार तक दौड़ लगानी पड़ती है। यहां भी उनको पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) के तहत सुविधा मिल रही है।डायलिसिस केंद्र स्थापित करने के लिए पहले एलएनजेपी अस्पताल को चुना गया था, मगर यहां जगह की कमी के चलते उसे पॉली क्लीनिक में स्थापित करना पड़ा। हालांकि पॉली क्लीनिक में भी केंद्र के पास पर्याप्त जगह नहीं है, जिसकी वजह से 11 की जगह सिर्फ आठ मशीनों को ही स्थापित किया गया है। यहां डायलिसिस के लिए पॉजिटिव और निगेटिव दो वार्ड बनाए गए हैं, जिसमें 11 मशीन उपलब्ध है। निगेटिव वार्ड में एक साथ आठ रोगियों को डायलिसिस दिया जा सकता है।
 उधर, पॉजिटिव वार्ड एचआईवी और हेपेटाइटिस बी व सी के रोगियों को डायलिसिस के लिए बनाया गया है ताकि अन्य रोगी तक कोई संक्रमण न फैल सके। इस केंद्र में डायलिसिस के लिए कोई एचआईवी पॉजिटिव रोगी दर्ज नहीं है। हालांकि काला पीलिया के दो महिलाओं समेत तीन रोगी डायलिसिस कराने जरूर आते हैं। इस केंद्र पर डायलिसिस के लिए 45 रोगी दर्ज हैं। रोगियों को शिफ्ट के मुताबिक डायलिसिस किया जाता है। तकरीबन रोगी हर रोज 22 डायलिसिस के लिए आते हैं। महीने में करीब 450 रोगी केंद्र पर डायलिसिस की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।
जिला अस्पताल में नहीं थी जगह
करीब चार साल पहले 2020 में एलएनजेपी अस्पताल में डायलिसिस केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया था, मगर करीब दो साल बाद पॉली क्लीनिक में केंद्र स्थापित किया गया। इसके पीछे बड़ी वजह एलएनजेपी अस्पताल में जगह की कमी रही। हालांकि पॉली क्लीनिक में भी आठ मशीनों से काम लिया जा रहा है, क्योंकि यहां भी बेड और मशीन लगाने के लिए जगह पर्याप्त नहीं है।
18 अक्तूबर को आरंभ हुई निशुल्क सुविधा
केंद्र के प्रबंधक गौरव अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 18 अक्तूबर को केंद्र की ओर से निशुल्क डायलिसिस की सुविधा आरंभ कर दी थी। पहले सिर्फ छह वर्ग आयुष्मान कार्ड धारक, हरियाणा सरकार के कर्मी, बीपीएल, एचआईवी पॉजिटिव, सीएमओ की ओर से गरीब निर्देशित और 1.80 लाख वार्षिक आय वाले का निशुल्क सुविधा दी जा रही थी। अन्य रोगी से सरकार से निर्धारित 913 रुपये लिए जाते थे।
निशुल्क सुविधा से बच रहे 1826 रुपये : राजेंद्र सिंह
दुख भंजन कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी लंबे समय से केंद्र में डायलिसिस करवा रहे हैं। दोनों को बुढ़ापा पेंशन मिलती है। घोषणा से पहले डायलिसिस कराने पर उनको 913 रुपये जमा कराने पड़ते थे। दो डायलिसिस के लिए 1826 रुपये लगते थे। पेंशन से डायलिसिस करवाने पर कुछ बचता नहीं था। अब निशुल्क सुविधा से उनको लाभ मिल रहा है। मरीज ने बताया कि जो यहां का स्टाफ बहुत ही कोपरेटिव है!  हमारा पूरा ध्यान रखते हैं ! बार-बार हमारा कभी BP चेक करना ,शुगर चेक करना एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह यहां पर हमें पूरी सुविधा निशुल्क प्राप्त हो रही है!

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.