अग्निवीर निखिल को पूरे सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई , परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)- जम्मू कश्मीर के अखनूर क्षेत्र के टांडा में ड्यूटी पर तैनात अग्नि वीर निखिल डडवाल के मृ*त्यु को लेकर परिवार ने इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सेना के अधिकारियों से गुहार लगाई है। निखिल का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया,जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
23 वर्षीय निखिल का श*व शुक्रवार शाम करीब 3:00 बजे हमीरपुर पहुंचा .श*व के पहुंचते ही शहर के वार्ड नंबर 11 में स्थित उनके घर पर मातम छा गया और  परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सेना की गाड़ी के आगे युवा निखिल अमर रहे के नारे लगा रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से डीसी अमरजीत सिंह और एसपी भगत ठाकुर भी उनके घर पर मौजूद थे। परिजनों का साफ कहना है कि उनका बेटा बहादुर था और वह कभी भी आ*त्मह*त्या नहीं कर सकता है. इस पूरी घटना के पीछे क्या कारण रहा है,इसकी सेवा पूरी निष्पक्ष जांच करें ताकि सच्चाई सामने आ सके ।
निखिल रक्षाबंधन पर  छुट्टी लेकर घर आने वाला था :
निखिल के पिता दिलेर डडवाल का कहना था कि उनका बेटा बहुत बहादुर था और 16 जुलाई को भी उनके बेटे से बात हुई थी,तब ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा था.उसने अपनी कड़ी मेहनत से एन सी सी सी सर्टिफिकेट पूरा करने के बाद अग्निवीर ज्वाइन की थी, वह रक्षाबंधन पर भी छुट्टी लेकर घर आने वाला था, उसे सेवा में गए हुए 1 साल 9 महीने का समय हो चुका था। उन्होंने इच्छा जताई की सेना पूरा न्याय परिवार को देगी।निखिल के बड़े भाई अखिल का कहना है कि उनका भाई बहुत बहादुर था और उसकी भी घटना से एक दिन पहले ही भाई के साथ बात हुई थी,तब ऐसा कुछ भी उसकी बातों से गलत नजर नहीं आ रहा था भाई उसे हर बात शेयर करता था वह भाई और दोस्त दोनों थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.