/ Jul 05, 2026

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है।
नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों की अहम भूमिका रही और स्व का भाव जागृत किया। उन्होंने कहा कि उस समय पत्रकारिता का मुख्यउद्देश्य जनजागरण था। वह हरियाणा साहित्य एवं संस्कृत अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े बंधु भगिनी संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। समाज परिवर्तन में मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में पत्रकारिता के चरित्र के बारे में उल्लेख किया कि उस पत्रकारों में देश भक्ति जज्बा था। उन्होंने कहा कि जो नौजवान समाज परिवर्तन करना चाहता है,वह या तो राजनीति को चुनता है या पत्रकार बनता है। उन्होंने कहा कि लिखे हुए का प्रभाव तब अधिक होता है,जब कथनी और करनी एक जैसी हो। उन्होंने कहा कि नागरिक कर्तव्य,पर्यावरण सरंक्षण, जल संरक्षण,स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के साथ हमें कम से कम खर्च में जीवन व्यतीतकरने की आदत में बनानी होगी।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्रो. डा.जेपी सिंह ने कहा कि देवर्षि नारद के संचारी मूल्यसार्वकालिक हैं,इसलिए उनकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है। समाज परिवर्तन के लिए उनके संचारी मूल्यों को उपयोग कीजाने की जरूरत बढ़ गई है। रणनीतिक रुप से भी देवर्षि नारद के मूल्यों पर काम करने की आवश्यकता है। उनकी संचारीकला की एक बड़ी विशेषता थी कि वे जटिल संदेशों को भी सरल और रोचक ढंग से जनता के समक्ष रखते थे। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरेश वाशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर हाईब्रिड वारफेयर के विशेषज्ञ कर्नल जयवंस सिंह सहित  विभिन्न देश के प्रमुख प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी तथा शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.