दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

कांगड़ा , 12 मार्च -:सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में आयोजित 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह   ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सुधार कर रही है।
शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के 400-400 पद
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 140 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत लाया जा रहा है और अगले दो महीनों में इन स्कूलों में सभी आवश्यक अध्यापक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। साथ ही इन स्कूलों के लिए अलग ड्रेस कोड भी तय किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग में 400 लेक्चरर और 400 असिस्टेंट लेक्चरर के पद जल्द भरने की भी घोषणा की। इसके अलावा साइंस कॉलेज हमीरपुर के लिए 20 करोड़ रुपये देने की बात भी कही।उन्होंने कहा कि हमीरपुर में 300 करोड़ रुपये की लागत से कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा, जिसमें सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक भी स्थापित किया जाएगा। वहीं 100 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल का निर्माण भी किया जा रहा है। नादौन कॉलेज में आगामी शैक्षणिक सत्र से भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान के साथ एमसीए और एमबीए के नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि है और यहां के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि खरीड़ी में 160 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स सेंटर बनाया जा रहा है, जिसे जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा ब्यास नदी पर 300 करोड़ रुपये की लागत से रिवर फ्रंट, 80 करोड़ रुपये से रिवर राफ्टिंग सेंटर और 100 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा। नादौन विधानसभा क्षेत्र में इसी सत्र से नौ सीबीएसई स्कूल भी शुरू किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की गुणवत्ता सुधार पर 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.