दुनिया का अनोखा पेड़…जिस पर एक ही बार में उगते हैं 40 तरह के फल, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान

वॉशिंगटन (एकता): दुनिया में कई तरह के रहस्यमय पेड़-पौधे पाए जाते हैं। कई पेड़ अजीबोगरीब होते हैं, जो अपने अंदर कई रहस्य छुपाए होते हैं जिससे लोग हैरान हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे। यह अनोखा पेड़ न्यूयॉर्क के प्रोफेसर ने एक खास तरह की तकनीक का इस्तेमाल करके उगाया है। इसमें उनकी सालों की मेहनत लगी है। खास बात यह है कि इस पेड़ पर एक या दो नहीं बल्कि 40 तरह के फल लगते हैं।

इस पेड़ का नाम TREE OF 40 रखा गया है। यह देखने में अपने आप में एक तरह का पूरा बाग ही लगता है। इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए है। हर किसी को पता है कि एक पेड़ पर एक ही फल लगता है। लेकिन दुनिया में एक जगह प्रकृति के इस अटूट नियम को तोड़ दिया गया है। इस पेड़ पर 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हैं। इसे प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने सच कर दिखाया है। ग्राफ्टिंग तकनीक के जरिए प्रोफेसर एक पेड़ पर 40 किस्म के फल उगाने में कामयाब हुआ। इसमें बेर, चेरी, सतालू, खुबानी जैसे कई फल लग रहे हैं।


200 पेड़ों को देख हैरान  

बता दें कि प्रोफेसर ने 2008 में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। न्यूयॉर्क में एक बगीचे में 200 तरह के पेड़ों को देखकर हर कोई हैरान था। यह बगीचा फंड की कमी के चलते काफी गंदा था। वॉन ने रिसर्च के लिए इसे लीज पर ले लिया। इसके बाद इस पर वॉन ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से रिसर्च शुरू की।


जानिए क्या है ग्राफ्टिंग तकनीक?

सालभर मेहनत करने के बाद उन्होंने ऐसा पेड़ उगाया, जिसमें सिर्फ एक ही पेड़ में 40 तरह के फल लगते हैं। यह अपने आप में अनोखा करिश्मा था। अब तक 16 पौधे हैं। जिसमें सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग कर लिया जाता है।

करीब 19 लाख रुपए एक पेड़ की कीमत

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक पेड़ की कीमत करीब 19 लाख रुपए हैं। खास बात यह है कि इस पेड़ पर फल लगाने से पहले सर्दी भर के लिए पट्टी बांध दी जाती है। इससे पेड़ की टहनी धीरे-धीरे जुड़ने लग जाती है और इसमें फिर धीरे-धीरे फल लगने लगते हैं। इस तकनीक को ही ग्राफ्टिंग कहा जाता है। 2014 तक प्रोफेसर ने 16 पेड़ तैयार कर लिए थे। यह पेड़ काफी महंगा भी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत, मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज, महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

घरौंडा अनाज मंडी में कथित गड़बड़ी: बाहरी गेहूं की एंट्री पर उठे सवाल, किसानों में आक्रोश

करनाल, 18 अप्रैल: हरियाणा के करनाल जिले की घरौंडा अनाज मंडी में इन दिनों एक गंभीर विवाद सामने आया है, जिसने किसानों, आढ़तियों और प्रशासन के बीच हलचल पैदा कर दी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदी गई गेहूं को यहां लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर...

सोशल मीडिया को मजबूत कर भाजपा के दावों का जवाब देंगे: मोनिका डूमरा

पलवल,18 अप्रैल-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन मोनिका डूमरा ने शनिवार को पलवल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोनिका डूमरा ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.