/ Oct 13, 2026

मंडी जिला में चालक परिचालक की बेटियों का कमाल, तीन बेटियां सेना में बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में चालक परिचालक की तीन बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। इन बेटियों ने भारतीय सेना में नर्सिंग लफिटनेंट बनकर न केवल अपने-अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है, बल्कि जिला का नाम रोशन किया है। यह बेटियां मंडी जिला के सदर, पधर व सरकाघाट उपंडल से संबध रखती है।
एचआरटीसी चालक की बेटी हैं रक्षा कुमारी:
सरकाघाट उपमंडल के इलाका भदरोता के गांव भदरोही जमणी की 24 वर्षीय रक्षा कुमारी ने नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर यह मुकाम हासिल किया है। रक्षा कुमारी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सेना की नर्सिंग सर्विसज में चयन होने के बाद रक्षा की पोस्टिंग 159 जीएच फिरोजपुर पंजाब में हुई है। आने वाली 16 सितंबर को रक्षा अपनी डयूटी ज्वाइन करेगी। रक्षा कुमारी ने दसवीं व 12वीं तक की शिक्षा इलाके के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमणी से पूरी की है। इसके बाद रक्षा ने जोनल अस्पताल मंडी में जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण स्कूल में जीएनएम का प्रशिक्षण लिया। जिसके बाद रक्षा ने बीएससी नर्सिंग सरस्वती नर्सिंग इंस्टीट्यूट ध्यानपुरा कुराली पंजाब से की है। इसके बाद रक्षा ने सेना में भर्ती के लिए परीक्षा दी जिसमें वह चयनित हो गई। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता बलवंत सिंह, माता सत्या देवी व परिजनों सहित अपने गुरुजनों को दिया है। रक्षा कुमारी के पिता एचआरटीसी के रोहड़ू डिपो में चालक है, वहीं माता गृहणी हैं। रक्षा देवी ने बताया कि उसे हर स्तर पर आगे बढ़ने के लिए पूरे परिवार ने उनका मनोबल बढ़ाया व मदद की है। तभी वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाई हैं। इस मुकाम को हासिल करने के उपरांत अब वह सेना में अपनी उम्दा सेवाएं देने के लिए हर समय तत्पर रहेंगी।
बल्ह की प्रियंका के पिता एचआरटीसी में हैं परिचालक:
बल्ह उपमंडल के मंदिर टांड़ा निवासी प्रियंका के नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रियंका का चयन सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है,वे अब कर्नाटक राज्य के बेलगांम स्थित मिल्ट्री अस्पताल में बतौर नर्सिंग लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। प्रियंका ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निजी स्कूल तथा जमा दो की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंगरोटू और बीएससी नर्सिंग नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मैडिकल कालेज से उतीर्ण की है। प्रियंका के पिता अमरचंद हिमाचल पथ परिवहन निगम में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं तथा माता दया देवी गृहणी हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता और परिजन बेहद खुश हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया, जिस कारण आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है।
सदर की मीनाक्षी के पिता बीडियो ऑफिस में हैं चालकः
वहीं सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत सदयाणा की मीनाक्षी ठाकुर का चयन भी सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। 16 सितंबर को मीनाक्षी ठाकुर पुणे के आर्मी अस्पताल में अपनी सेवाएं देगी। केंद्रीय विद्यालय मंडी से 12वीं तक शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत जोनल अस्पताल मंडी से जीएनएम का कोर्स तथा अभिलाषी कॉलेज आफ नर्सिंग से पोस्ट बेसिक नर्सिंग की डिग्री हासिल की है। मीनाक्षी की माता सुनीता देवी ग्रहणी तथा पिता राजकुमार बीडियो आफिस द्रंग में बतौर चालक के पद पर कार्यरत हैं। मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.