Ambala, 5 January-:अंबाला की CIA 2 ने एयरफोर्स स्टेशन की जासूसी कर पड़ोसी देश पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहा थाना अंतर्गत गांव सबगा के 31 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी एयरफोर्स स्टेशन में ठेकेदार का साथी था और उसे वहां आना-जाना था। पुलिस के अनुसार, वह हनीट्रैप के जाल में फंसकर जासूसी का काम कर रहा था।
अंबाला की CIA 2 ने पाकिस्तान को एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी देने वाले जासूस को गिरफ्तार किया है। सुनील 2020 से एयरफोर्स स्टेशन में ठेकेदार का साथी था। अंबाला क्राइम डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिला से संपर्क में आया और हनीट्रैप में फंस गया। इसके बाद उसने एयरफोर्स की लोकेशन, मूवमेंट और तैनाती से जुड़ी जानकारी साझा करना शुरू कर दी।
अभी आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है, और पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह अकेला था या इसके अन्य साथी भी हैं। आरोपी का बैंक खाता और अन्य डिजिटल सबूत भी जांच में हैं।
डीएसपी क्राइम वीरेंद्र कुमार का बयान:
“आरोपी ने विभिन्न सैन्य यूनिटों की लोकेशन, मूवमेंट और तैनाती की जानकारी साझा की। वह भवन निर्माण कार्य के तहत निजी ठेकेदार के जरिए कई सैन्य यूनिटों में सुपरवाइजर रहा। पाक खुफिया एजेंसी ISI ने महिला की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के जरिए उससे संपर्क किया, दोस्ती और प्रेमजाल में फंसाया, फिर ब्लैकमेल और लालच से सैन्य जानकारी मांगी गई।”
